ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानRajasthan Congress Candidate list: राजस्थान में कांग्रेस की आई दूसरी लिस्ट, 43 में 15 मंत्री; किसे कहां से मिला टिकट?

Rajasthan Congress Candidate list: राजस्थान में कांग्रेस की आई दूसरी लिस्ट, 43 में 15 मंत्री; किसे कहां से मिला टिकट?

Rajasthan Election 2023 Congress list: कांग्रेस ने रविवार को दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पहली सूची में 33 कैंडिडेट मैदान में उतारे गए थे।

Rajasthan Congress Candidate list: राजस्थान में कांग्रेस की आई दूसरी लिस्ट, 43 में 15 मंत्री; किसे कहां से मिला टिकट?
Devesh Mishraलाइव हिंदुस्तान,जयपुरMon, 23 Oct 2023 03:55 PM
ऐप पर पढ़ें

Rajasthan Election 2023 Congress candidate list: राजस्थान में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी सूची में 43 कैंडिडेट को चुनावी समर में उतारा गया है। शनिवार को कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी की थी। पहली सूची में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत 33 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। कांग्रेस ने रविवार को दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम का ऐलान किया गया है। प्रताप सिंह खाचरियावास, परसादी लाल मीणा, शकुंतला रावत समेत 43 लोगों के नाम का ऐलान किया गया है।

43 उम्मीदवारों में 15 मंत्री शामिल
राजस्थान में कांग्रेस ने दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इनमें 15 मंत्रियों के नाम शामिल हैं। दूसरी सूची में इन मंत्रियों को मिला टिकट...
• खाजूवाला विधानसभा सीट से गोविंद राम मेघवाल
• बीकानेर वेस्ट से बुलाकी दास कल्ला
• झुंझुनू से बृजेंद्र सिंह ओला
• कोटपुतली सीट से राजेंद्र सिंह यादव
• सिविल लाइन्स से प्रताप सिंह खाचरियावास
• बानसूर से श्रीमती शकुंतला रावत
• डीग कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह
• वैर सीट से भजन लाल जाटव
• दौसा से मुरारी लाल मीणा
• लालसोट से परसादी लाल मीणा
• सांचोर से सुखराम बिश्नोई
• बांसवाड़ा से अर्जुन सिंह बामनिया
• निम्बाहेड़ा से उदय लाल आंजना
• मांडल से रामलाल जाट
• अंता सीट से प्रमोद जैन भाया

रविवार को दूसरी सूची शेयर करते हुए कांग्रेस ने 'एक्स' पर लिखा, 'राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची।' नीचे लिस्ट में देखिए 43 उम्मीदवारों के नाम...

• सादुलशहर सीट से जगदीश चंद्र जांगिड़
• करणपुर सीट से गुरमीत सिंह कुन्नर
• सूरतगढ़ सीट से डूंगरराम गेदर
• हनुमानगढ़ सीट से विनोद कुमार चौधरी
• खाजूवाला सीट से गोविंद राम मेघवाल

• बीकानेर वेस्ट से बुलाकी दास कल्ला
• नोखा सीट से सुशीला डूडी
• सरदारशहर सीट से अनिल कुमार शर्मा
• झुंझुनू से बृजेंद्र सिंह ओला
• नवलगढ़ सीट से डॉक्टर राजकुमार शर्मा

• फतेहपुर सीट से हाकम अली
• नीमकाथाना सीट से सुरेश मोदी
• कोटपूतली सीट से राजेंद्र सिंह यादव
• दूदू सीट से बाबूलाल नागर
• सिविल लाइन्स से प्रताप सिंह खाचरियावास

• किशन पोल सीट से अमीन कागजी
• आदर्श नगर सीट से रफीक खान
• बस्सी सीट से लक्ष्मण मीणा
• बानसूर से श्रीमती शकुंतला रावत
• रामगढ़ सीट से जुबेर खान

• डीग कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह
• वैर सीट से भजन लाल जाटव
• राजखेड़ा सीट से रोहित बोहरा
• महुवा सीट से ओमप्रकाश हुड़ला
• दौसा से मुरारी लाल मीणा

• लालसोट से परसादी लाल मीणा
• खंडार सीट से अशोक बैरवा
• पुष्कर सीट से नसीम अख्तर इंसाफ
• केकड़ी सीट से डॉक्टर रघु शर्मा
• नावां सीट से महेंद्र चौधरी

• सोजत सीट से निरंजन आर्य
• मारवाड़ जंक्शन सीट से खुशवीर सिंह
• बाड़मेर सीट से मेवाराम जैन
• सांचोर से सुखराम बिश्नोई
• सिरोही सीट से संयम लोढ़ा

• खेरवाड़ा सीट से दयाराम परमार
• मावली सीट से पुष्कर लाल डांगी
• सलूंबर सीट से रघुवीर सिंह मीणा
• घाटोल सीट से नानालाल निनामा
• बांसवाड़ा सीट से अर्जुन सिंह बामनिया

• निम्बाहेड़ा से उदय लाल आंजना
• मांडल से रामलाल जाट
• अंता सीट से प्रमोद जैन भाया

अब तक 76 उम्मीदवारों का ऐलान
शनिवार को कांग्रेस ने राजस्थान में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने 33 कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया। पहली सूची में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का नाम भी शामिल है। बता दें कि पहली सूची में 5 मंत्रियों को जगह दी गई है। आज (रविवार) को दूसरी लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। इस तरह अब तक पार्टी ने कुल 76 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग होनी है। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है। भाजपा ने भी अब तक दो लिस्ट जारी कर दी है। भगवा दल ने पहली सूची में 41 और दूसरी लिस्ट में 83 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

 

यह भी पढ़िए: कांग्रेस ने जारी की छत्तीसगढ़ में तीसरी लिस्ट; किसे कहां से मिला टिकट?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें