ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानआप ने नवीन पालीवाल को बनाया राजस्थान अध्यक्ष, BJP के बाद आप ने भी खेला ब्राह्मण कार्ड

आप ने नवीन पालीवाल को बनाया राजस्थान अध्यक्ष, BJP के बाद आप ने भी खेला ब्राह्मण कार्ड

राजस्थान में चुनाव से पहले नियुक्तियों का दौर जारी है। बीजेपी के बाद आम आदमी पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। आप ने नवीन पालीवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। आप ने 7 सह प्रभारी भी नियुक्त किए है।

आप ने नवीन पालीवाल को बनाया राजस्थान अध्यक्ष, BJP के बाद आप ने भी खेला ब्राह्मण कार्ड
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरFri, 24 Mar 2023 06:56 AM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में चुनाव से पहले नियुक्तियों का दौर जारी है। बीजेपी के बाद आम आदमी पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। आप ने नवीन पालीवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। आप ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सहित 7 सह प्रभारी नियुक्त किए है। चर्चा है कि संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने सर्च किया था।  नवीन पालीवाल का नाम। पुराने वफादार पर आप ने भरोसा जताया है। हाड़ौती के कोटा निवासी है नवीन पालीवाल। प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा भी ब्राह्मण वर्ग के हैं। 

200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी का मुकाबला करने के लिए आप ने दिल्ली, पंजाब और गुजरात से 7 विधायकों को राजस्थान का सहप्रभारी बनाया है। जो नवीन पालीवाल और विनय मिश्रा के साथ राजस्थान के 50 जिलों में 200 विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करेंगे।   आम आदमी पार्टी को 4 साल बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिला है। इससे पहले किसान नेता रामपाल जाट आप के प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज थे। मार्च 2019 में रामपाल जाट आम आदमी पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष थे। वहीं अब आम आदमी पार्टी में अब नवीन पालीवाल के रूप में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। इससे पहले पार्टी के प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री ने संगठनात्मक जिम्मेदारी भी संभाल रखी थी।

रामपाल जाट ने इस्तीफा दे दिया था

प्रदेश अध्यक्ष रामापाल जाट ने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि पिछले कुछ समय पहले पार्टी की तमाम कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। बता दें कि आम आदमी पार्टी का राजस्थान में लंबे वक्त से कोई संगठन नहीं था। पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि जल्द ही राजस्थान में पार्टी का नया संगठन खड़ा किया जाएगा। केजरीवाल के इस बयान के बाद पार्टी ने प्रदेशाध्यक्ष घोषित कर दिया है। अब माना जा रहा है कि जल्द ही कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। ताकि चुनावी साल में पूरी ताकत के साथ आप के नेता विधानसभा तक पहुंच पाए।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें