ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थान' गांधी के कारण PM मोदी का दुनिया में सम्मान', अशोक गहलोत का पीएम मोदी पर कटाक्ष

' गांधी के कारण PM मोदी का दुनिया में सम्मान', अशोक गहलोत का पीएम मोदी पर कटाक्ष

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इशारों में पीएम मोदी पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी को दुनिया में मान- सम्मान गांधी की वजह से मिलता है। गांधी ने दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया।

' गांधी के कारण PM मोदी का दुनिया में सम्मान', अशोक गहलोत का पीएम मोदी पर कटाक्ष
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरTue, 01 Nov 2022 02:31 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इशारों में पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया में सम्मान महात्मा गांधी जी की वजह से मिलता है। पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, उन्हें सम्मान मिलता है। लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती है। हमारी अपील है कि मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करें।  गहलोत ने बांसवाड़ा के पास मानगढ़ धाम में 'मानगढ़ धाम की गौरव गाथा' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह कहा। इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे। बता दें, दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ने का जिक्र पीएम मोदी अपने भाषणों में करते रहे है। सीएम गहलोत ने आज एक ही मंच से पीएम मोदी को जवाब दिया है। 

गहलोत बीेजेपी-आरएसएस पर साधते रहे हैं निशाना

उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत कहते रहे हैं कि गांधी जी ने दुनिया को शांति अहिंसा का संदेश दिया है। जहां शांति होगी, वहीं विकास होगा। बीजेपी और आरएसएस नफरत की राजनीति करते हैं। पीएम मोदी को राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए। मुल्क में भाईचारा बना रहे। लोकतंत्र देश में आज जिंदा है, कांग्रेस की वजह है। दुनिया में भारत को मान सम्मान गांधी जी की वजह से ही मिलता है। बीजेपी और आरएसएस गांधी की विचारधारा को खत्म करने पर तुले हैं। आजादी के अमृत महोत्सव से पं. नेहरू और गांधी के योगदान पर कोई चर्चा नहीं होती है। खाली महोत्सव मनाने से क्या होता है।सीएम गहलोत ने आज मोदी के सामने ही एक मंच से सियासी तीर चला दिए। 

जवाब में पीएम मोदी ने की गहलोत की तारीफ 

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत को सीनियर बताकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि सीएम गहलोत आज भी सबसे सीनियर है। पीएम मोदी की तारीफ पर सीएम गहलोत मंद-मंद मुस्करातें रहे। बता दें, 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ में जो नरसंहार हुआ वह अंग्रेजी हुकूमत की क्रूरता की पराकाष्ठा थी।दुनिया को गुलाम बनाने की सोच मानगढ़ की इस पहाड़ी पर अंग्रेजी हुकूमत ने 1500 से ज्यादा लोगों को घेरकर के उन्हें मौत के गाट उतारा था।' 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें