पाली सीट लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा के पी पी चौधरी ने दर्ज की जीत
राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। राज्य की सभी सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने जीती। इनमें से 24 सीटें भाजपा व एक इसके सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के खाते...
राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। राज्य की सभी सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने जीती। इनमें से 24 सीटें भाजपा व एक इसके सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के खाते में गई है। राजस्थान की पाली सीट पर भाजपा के पी पी चौधरी ने कांग्रेस के बद्री जाखड़ को 481597 मतों से हराया। चौधरी को 900149 वोट व जाखड़ को 418552 वोट मिले।
संसदीय सीट का इतिहास
हालांकि पाली संसदीय क्षेत्र में अब तक हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे ज्यादा आठ बार चुनावों में जीत हासिल की है जबकि भाजपा ने छह तथा स्वतंत्र पार्टी, जनता पार्टी एवं निर्दलीय ने एक-एक बार चुनाव जीता है।
1952 - अजीतसिंह - निर्दलीय
1957 - हरीशचन्द्र माथुर- कांग्रेस
1962 - जसवंत राज मेहता - कांग्रेस
1967 - एसके तापड़ियां - स्वतंत्र
1971 - मूलचंद डागा - कांग्रेस
1977 - अमृत नाहटा - भारतीय लोकदल(जनता पार्टी)
1980 - मूलचंद डागा - कांग्रेस
1984 - मूलचंद डागा - कांग्रेस
1989 - गुमानमल लोढ़ा - भाजपा
1991 - गुमानमल लोढ़ा - भाजपा
1996 - गुमानमल लोढ़ा - भाजपा
1998 - मिठालाल जैन - कांग्रेस
1999 - पुष्प जैन - भाजपा
2004 - पुष्प जैन - भाजपा
2009 - बद्रीराम जाखड़ - कांग्रेस
2014 - पीपी चौधरी - भाजपा
2019 - पीपी चौधरी - भाजपा