LoC पार से आने वाले कॉल के बारे में एहतियात बरतने की सलाह, मई में पकड़े गए थे 3 पाक जासूस

वार्ता, जैसलमेर
Follow us on Google News
share

राजस्थान के अतिरिक्त महानिदेशक इंटेलीजेंस ने राज्य के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से आने वाले कॉल के संबंध में एहतियात बरतने एवं...

ISI (symbolic image)

राजस्थान के अतिरिक्त महानिदेशक इंटेलीजेंस ने राज्य के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से आने वाले कॉल के संबंध में एहतियात बरतने एवं किसी प्रकार की सूचनाएं बगैर पुष्टि किए नहीं मुहैया करवाने की सलाह दी है।

सूत्रों के अनुसान वर्तमान परिस्थितियों में देश की सीमाओं पर चल रहे हालातों के मुद्वेनजर पाकिस्तानी खुफिया ऐजेन्सी आई.एस.आई खासकर राजस्थान के सीमावर्ती ईलाकों में देश की सामरिक एवं गोपनीय सूचनाएं जुटाने के लिए लगातार जोरदार प्रयास किए जा रहा है। इसके तहतं सीमा पार से आई.एस.आई द्वारा किए जा रहे फोन कॉल, सोशल मीडिया, हनी ट्रैप एवं अन्य तरीकों के जरिए सूचनाएं जुटाने को अत्यंत गंभीर मानते हुए पत्र लिखने के दिशानिर्देश दिए, ताकि सीमा पार से आने वाले कॉल के संबंध में कोई सामरिक सूचनाएं सीमा पार न जा सके।

राजस्थान से ISI के दो जासूस गिरफ्तार, हथियार और सेना की गोपनीय जानकारी साझा करने का आरोप

गौरतलब हैं कि गत माह गंगानगर जिले के सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन एवं बीकानेर व जैसलमेर आदि ईलाकों में सीमा पार पाकिस्तान से आई.एस.आई द्वारा लगातार कॉल कर सामरिक सूचनाएं हासिल करने की कोशिश की गई थी। सूरतगढ़ रेल्वे स्टेशन पर सेना की ट्रेनों की आवाजाही के संबंध में सूचनाएं हासिल करने की कोशिश की थी। साथ ही हाल ही में इंटेलीजेंस पुलिस ने बीकानेर, गंगानगर से तीन पाक जासूसों को सीमा पार गोपनीय सूचनाएं आई.एस.आई को भेजते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

राज्य के इंटेलीजेंस के अतिरिक्त महानिदेशक ने राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षको को यह एडवाईजरी जारी की गई हैं जिसकी पुष्टि करते हुए अतिरिक्त महानिदेशक इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में सीमाओं पर तना-तनी का माहौल हैं ऐसे में सीमा पार पाकिस्तान आई.एस.आई द्वारा सीमा पार से फेक नाम से फोन कॉल कर देश की गोपनीय सामरिक सूचनाएं जुटाने की भरसक कोशिश की जा रही है।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सीमावर्ती जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर जिले के कई सामरिक ठिकाने देश की सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं यहां पर सेना व वायुसेना का महत्वपूर्ण बेस फायरिंग रेंज हैं तथा यहां पर सेना, वायुसेना की गतिविधियां निरंतर चलती रहती हैं तथा सैन्य गतिविधियां चलने के कारण यह रेल्वे स्टेशन भी सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना गया है।

Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

Rakesh Kumar
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।