ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानहिमाचल प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान से केवल सचिन पायलट

हिमाचल प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान से केवल सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम हिमाचल प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। पायलट राजस्थान से एकमात्र ऐसे नेता है जिन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली...

हिमाचल प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान से केवल सचिन पायलट
जयपुर, लाइव हिंदुस्तानSat, 09 Oct 2021 05:26 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम हिमाचल प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। पायलट राजस्थान से एकमात्र ऐसे नेता है जिन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है। 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हिमाचल प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। इस सूची में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजाय सचिन पायलट को जगह मिली है। अब सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। यहां खास बात ये है कि स्टार प्रचारकों की सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है, लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम नहीं है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में राजस्थान की दो विधानसभा सीट वल्लभनगर और धरियावद पर भी उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आलाकमान गहलोत को यहां मुख्य प्रचारक के रूप में देख रहा हो। साथ ही, गहलोत समर्थक इसके पीछे मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य कारण भी देख रहे हैं क्योंकि अभी कुछ दिन पहले ही उनकी एंजीयोप्लास्टि हुई है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें