ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानगहलोत की नई टेंशन, यहां 3 दिन से बाजार और हाईवे बंद; कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे का दावा

गहलोत की नई टेंशन, यहां 3 दिन से बाजार और हाईवे बंद; कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे का दावा

गहलोत की एक मुश्किल यह भी है कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस के स्थानीय नेता भी शामिल हैं। इसके अलावा बाजार से जुड़े लोग और यहां रहने वाले स्थानीय लोगों ने भी शनिवार से ही अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

गहलोत की नई टेंशन, यहां 3 दिन से बाजार और हाईवे बंद; कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे का दावा
Nishant Nandanपीटीआई,जयपुरMon, 20 Mar 2023 01:41 PM
ऐप पर पढ़ें

जब से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राज्य में 19 नए जिलों को बनाने का ऐलान किया है उसके अगले ही दिन से चुरू जिले के सुजानगढ़ में सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां बाजार बंद है और इसके अलावा शहर से होकर गुजरने वाला हाईवे भी ब्लॉक कर दिया गया है। तीन दिनों से यहां यही हालात हैं। यहां लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और सुजानगढ़ को जिला घोषित करने की मांग कर रहे हैं। 

गहलोत की एक मुश्किल यह भी है कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस के स्थानीय नेता भी शामिल हैं। इसके अलावा बाजार से जुड़े लोग और यहां रहने वाले स्थानीय लोगों ने भी शनिवार से ही अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत ने 19 नए जिलों के गठन और तीन संभाग बनाए जाने का ऐलान किया था। जिसके बाद अगले दिन शनिवार को प्रदर्शनकारी सुजानगढ़ से कांग्रेस विधायक मनोज कुमार के घर पहुंचे थे। विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वो मुख्यमंत्री तक उनकी मांग को जरूर पहुंचाएंगे। 

कांग्रेस नेताओं के इस्तीफा देने का दावा...

'जनहित मोर्चा' के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को हाईवे बंद करने का ऐलान किया था और अपनी मांगें सामने रखी थी। उनका आरोप था कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को अनदेखा किया। उनका कहना था कि नए जिले बनाने का ऐलान करते वक्त अशोक गहलोत ने सुजानगढ़ के लोगों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया। 

स्थानीय बाजार समिति के एक प्रतिनिधिन जितेंद्र कुमार ने कहा कि बाजार को बंद करने का फैसला शनिवार को इसलिए लिया गया क्योंकि सीएम ने लंबे समय से जारी इनकी मांगों को अनदेखा किया है।  सुजानगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष अमित मारोथिया का दावा है कि कांग्रेस के कई ब्लॉग लेवल के नेताओं ने उनके प्रदर्शन को सपोर्ट किया है और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपना इस्तीफा भी भेज दिया है। वहीं कांग्रेस विधायक का कहना है कि लोग नाखुश हैं। 

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में ऐलान किया था कि 19 नए जिले बना दिए गए हैं और तीन नए संभाग बनाए गए हैं। जिसके बाद अब राज्य में 50 जिले होंगे और 10 नए संभाग होंगे। जयपुर को जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण में बांट दिया गया है। वहीं जोधपुर को अब जोधपुर पूर्व और जोधपुर पश्चिम में बांटा गया है। सीकर, पाली और बांसवाड़ा यह तीन नए संभागीय मुख्यालय बनाए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें