ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानराजस्थान में ED के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा-राहुल गांधी से डर गई मोदी सरकार 

राजस्थान में ED के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा-राहुल गांधी से डर गई मोदी सरकार 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी का नोटिस जाने के मामले में जयपुर स्थित ईडी के कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पीएम पर निशाना साधा।

राजस्थान में ED के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा-राहुल गांधी से डर गई मोदी सरकार 
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरMon, 13 Jun 2022 12:43 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी का नोटिस जाने के मामले में जयपुर स्थित ईडी के कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। राजधानी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से लेकर सी स्कीम स्थित ईडी कार्यालय तक कांग्रेस के नेता पैदल मार्च निकाला। ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्तओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में गहलोत सरकार के मंत्री, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता सुबह 9 बजे ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एकत्रित हो गए। शांतिपूर्ण पैदल मार्च में बड़ी संख्या कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी जब तक राहुल गांधी ईडी के दफ्तर से बाहर नहीं आ जाते तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता जहां भी है शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालेगा। डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार की नाकामियों को उठा रहे हैं। मोदी सरकार राहुल गांधी से डर गई है। 

हिटलर की तरह काम कर रहे हैं पीएम 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पीए मोदी पर जमकर निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि पीएम मोदी हिटलर की तरह काम कर रहे हैं। मोदी सरकार तानाशाह सरकार है। हिटलरशाही सरकार है। हिटलर की तरह तानाशाही कर रही है। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। हमारी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर गलत तरीके से आरोप लगाए गए है। प्रताड़ित करने के लिए ईडी का समन भेजा गया है। दोनों नेताओं पर कोई मामला बनता ही नहीं है। कोई मामला बनता ही नहीं है। 8 साल बाद ईडी ने समन जारी किया है।

राहुल गंधी सावरकर नहीं है जो माफी मांगे 

डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी मोदी सरकार की खामियों को उजागर कर रहे हैं। इसलिए भाजपा राहुल गांधी से डर गई है। राहुल गांधी लगातार, बेरोजगारी, महंगाई और  मोदी सरकार की नाकामियों को  उजागर कर रहे हैं। इसलिए भाजपा परेशान हो गई है। हम सावरकर की विचाराधारा के नहीं है। जिन्होंने देश की आजादी के समय अंग्रेजों की जासूसी की थी। सावरकर ने अंग्रेजो से माफी मांग ली। हम गांधीजी की विचारधारा के है। कांग्रेस झुकेगी नहीं। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। डोटासरा ने कहा कि देश के लिए राजीव गांधी शहीद हो गए। इंदिरा गांधी शहीद हो गई। कांग्रेस ने अंग्रेजों को भगाया। भाजपा को भी सत्ता से बेदखल कर देंगे।  

गहलोत ने दिल्ली में संभाला मोर्चा 

उल्लेखनीय है कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुला गांधी नई दिल्ली में ईडी के कार्यालय में पेश हुए। सीएम अशोक गहलोत रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। गहलोत ने दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की। सीएम गहलोत राहुल गांधी के साथ पैदल मार्च में शामिल हुए। दिल्ली पहुंचने पर सीएम अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। सीए गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार केंद्र की एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस डरेगी नहीं। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें