ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानपत्नी ने कहा था कि गहलोत से पंगा मत लो? केस दर्ज पर मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का आया रिएक्शन

पत्नी ने कहा था कि गहलोत से पंगा मत लो? केस दर्ज पर मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का आया रिएक्शन

राजस्थान में सचिन पायलट के समर्थक सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने केस दर्ज होने पर इशारों में सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। कहा- मेरी पत्नी ने पहले ही कहा था कि सीएम से पंगा मत लो।

पत्नी ने कहा था कि गहलोत से पंगा मत लो? केस दर्ज पर मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का आया रिएक्शन
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरSat, 04 Feb 2023 09:36 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में सचिन पायलट के समर्थक सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने केस दर्ज होने पर इशारों में सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। मंत्री गुढ़ा ने कहा कि मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा ने कहा कि किसी विधायक या मंत्री के खिलाफ थाने में सीधे मामला दर्ज हो जाना, सोचने वाली बात है। मेरी पत्नी ने पहले ही कहा था कि पंगे मत लो? मंत्री गुढ़ा ने मुख्यमंत्री  गहलोत पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ही गृह मंत्री हैं। उन्हें अपने मंत्री पर इतना भी इकबाल नहीं कि इस मुकदमे से पहले मेरे से जानकारी तो ले लेते कि मामला क्या है?

मंत्री गुढ़ा बोले- वार्ड पंच चीटर

सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वार्ड पंच से पीड़ित महिला विमला कंवर उनके पास आई थी। विमला अपनी दो बच्चियों को लेकर आत्महत्या करने की हालत में थी। मेरे पास पैसे की व्यवस्था नहीं थी। एक-दो लोगों को बोलकर पैसे की व्यवस्था कराई। मंत्री ने कहा कि मैं सीएम गहलोत से मिलूंगा और कहूंगा अपनी टीम पर विश्वास रखें, पूरी जानकारी लें। वो महिला मर सकती थी। उसकी बच्चियों की शादी थी। उसने कहा था कि मैं सुसाइड कर लूंगीय़ महिला की मदद का मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। वो वार्ड पंच तो चीटर है। उसका हाथ तो उसका पहले से टूटा हुआ है। उसका एक्सीडेंट हुआ था। मैं उसकी क्या पिटाई करता। 

पायलट समर्थक माने जाते हैं गुढ़ा

उल्लेखनीय है कि गहलोत सरकार में सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के खिलाफ नीम का थाना पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ता और वार्ड पंच गब्बर सिंह उर्फ दुर्गा सिंह ने बीते गुरुवार को मंत्री गुढा के खिलाफ मारपीट और अपहरण का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई। जिसकी जांच सीआईडी सीबी को दी गई है। राजस्थान की राजनीति में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पायलट समर्थक माने जाते हैं। मंत्री गुढ़ा बसपा से कांग्रेस में शामिल होकर मंत्री बने है। राजेंद्र गुढ़ा विवादास्पद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते रहे हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें