ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानजबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में भीषण आग, 6 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में भीषण आग, 6 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे

घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा लगभग 2:30 के करीब हुआ है। हादसा मिल्टन में बमों में भरने के लिए पाउडर को मिक्स किया जाता है। मिक्सिंग के दौरान उसमें आग लग गई जिसके

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में भीषण आग, 6 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे
Swati Kumariलाइव हिंदुस्तान,जबलपुरThu, 29 Sep 2022 07:02 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के दमोह में केंद्रीय सुरक्षा संस्थान ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में गुरुवार दोपहर अचानक फीलिंग सेक्शन में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि काम कर रहे छह कर्मचारी झुलसकर घायल हो गए। आग फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 637 में लगी थी आगजनी की घटना से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा लगभग 2:30 के करीब हुआ है। हादसा मिल्टन में बमों में भरने के लिए पाउडर को मिक्स किया जाता है। मिक्सिंग के दौरान उसमें आग लग गई जिसके कारण ये हादसा हुआ है। खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी है। इस घटना में छह कर्मचारी घायल होने की सूचना है। घायलों  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक व्यक्ति बहुत ज्यादा झुलसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनिट में धमाका फैक्ट्री के फिलिंग सेक्शन में हुआ है। जिसके बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस हादसे में पहले छह कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। बाद में यह संख्या बढ़कर 11 हो गई। घायलों को निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पांच कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं फैक्ट्री प्रबंधक घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। निजीकरण होने के बाद खमरिया फैक्ट्री में यह पहला हादसा है।

ब्लास्ट की वजह अब तक सामने नहीं आई है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) फिलिंग सेक्शन छह में 637 न.बिल्डिंग में डेंटिस्ट मैल्टर मशीन में एल्युमिनियम पाउडर में आग लगने से छह कर्मचारी श्याम देव, करण आर्य, नंद किशोर सोनी, ,विजय,कालू राम मीणा,अंकित जख्मी हो गए। वही गंभीर रूप से झुलसे नंद किशोर सोनी नामक कर्मी को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर इंटक अरुण दुबे आरोप लगाया है कि निर्माणी में सुरक्षा नियमों की सरेआम अवहेलना की जा रही है।

नकली प्लांट व मशीनरी खरीदी गई है एवं पुराने मशीनों व प्लांटों में काम होता है। अधिकारी अनुभवी व योग्य की जगह सेटिंग के आधार पर पदस्थ किए जाते रहे हैं फायर ऑफिसर एक ऐसे नॉन टेक्निकल जेडब्ल्यू को तमाम नियम कायदों की अवहेलना कर बनाया गया है। एक एंबुलेंस फिलिंग फायर स्टेशन में हमेशा खड़ी रहने का प्रावधान है किंतु प्रशासनिक अधिकारी की हठधर्मिता के कारण एंबुलेंस नहीं रहती। परिणाम आज दुर्घटना होने पर एंबुलेंस आने में देर हुई एवं दूसरी निर्माणियों से एंबुलेंस को मंगाना पड़ा।

आग से झुलसे कर्मचारी करन आर्या ने बताया कि दोपहर में साथियों के साथ काम कर रहा था। कुछ साथी बिल्डिंग के भीतर थे। अचानक भीतर से धुआं निकलते देखा। जब तक कुछ समझ पाता, आग भड़क गई। सभी लोग यहां-वहां भागने लगे। दो साथी तो जलते हुए बाहर भागे। उस समय ऐसा लग रहा था जैसे पूरा सेक्शन आग के हवाले हो गया हो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें