Lok Sabha Elections 2024: आज राजस्थान आ रहे हैं अमित शाह, 25 सीटों का है मामला 

लाइव हिंदुस्तान, जयपुर
Follow us on Google News
share

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज राजस्थान आ रहे है। 20 फरवरी यानी मंगलवार को बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में संभाग बैठक कर चुनावी शंखनाद करेंगे। अमित शाह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।

caa will be implemented in the country before lok sabha elections amit shah big announcement

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  आज राजस्थान आ रहे है। 20 फरवरी यानी मंगलवार को बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में संभाग बैठक कर चुनावी शंखनाद करेंगे। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। अमित शाह उदयपुर, बांसवाड़ा-डूंगरपुर और चित्तौड़गढ लोकसभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उसके बाद शाम 4 बजे जयपुर प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बीजेपी प्रदेश महामंत्री मोती लाल मीणा ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिहाज से बनाए गए क्लस्टर अभियान के तरह एक दिन प्रवास के दौरान अमित शाह का 9 लोकसभा सीटों को लेकर कार्यक्रम रहेंगे।

अमित शाह सुबह से लेकर शाम तक राजस्थान में रहेंगे

अमित शाह सुबह से लेकर शाम तक राजस्थान में रहेंगे और अलग-अलग संभागों में बैठकें करेंगे। शाह सुबह सबसे पहले बीकानेर आएंगे और वे यहां बीकानेर, श्रीगंगानर और चूरू लोकसभा की प्रबंधन समिति, चुनाव समन्य समिति और लोकसभा कोर कमेटी की बैठकें लेंगे। इसमें मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित 250 प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. उसके बाद दोपहर में शाह उदयपुर पहुंचेंगे। 

पार्क पैराडाइज में होगी बैठक

केन्द्रीय गृह मंत्रालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह सुबह करीब 11 बज कर 55 मिनट पर बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से सीधे होटल पार्क पैराडाइज जाएंगे।पार्क पैराडाइज में आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद सवा एक बजे वे वापिस नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह का बीकानेर से सीधे उदयपुर जाने का कार्यक्रम है। केन्द्रीय गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह एक्टिव हो गया है। सीआरपीएफ की टीम बीकानेर पहुंच चुकी है। कलेक्टर और एसपी सभी तैयारियों का लगातार जायज़ा ले रहे हैं। वहीं भाजपा पदाधिकारी भी अमित शाह के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए हैं। देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी खुद सभी तैयारियां देख रहे हैं।

 बीजेपी की ओर से क्लस्टर प्लान तैयार

लोकसभा चुनाव के लिहाज से बीजेपी की ओर से क्लस्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत एक क्लस्टर में तीन लोकसभा सीटों को शामिल किया गया है। इन तीन लोकसभा सीटों में कम से कम 8 विधानसभा सीटें शामिल हैं। राष्ट्रीय नेताओं के दौरे क्लस्टर के लिहाज से ही होंगे। लोकसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में पार्टी नेता एक दिन के दौर में तीन क्लस्टरों में कार्यक्रम करेंगे। इन क्लस्टरों में अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्रीय नेता बैठकें करेंगे। जिसमें लोकसभा कोर कमेटी, चुनाव संबंध में समिति, चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के साथ में कार्यकर्ता सम्मेलन, जनसभा, प्रबुद्ध जन सम्मेलन सहित अलग-अलग कार्यक्रम डिजाइन किए गए हैं. खास बात है कि जिस क्लस्टर में जो कार्यक्रम हो जाएगा उसे कलस्टर में दूसरे नेता का अन्य तरह का कार्यक्रम तय होगा। यानी हर बार, हर नेता, हर क्लस्टर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों के जरिए अपनी लोकसभा की जमीन को मजबूत करेंगे।
 

Prem Narayan Meena

लेखक के बारे में

Prem Narayan Meena
रंगीले राजस्थान के हर रंग पर नजर रखने वाले प्रेम नारायण मीना का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है। भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से पत्रकारिता में एमए करने वाले प्रेम लाइव हिन्दुस्तान से पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया और न्यूज 18 राजस्थान जैसे संस्थानों में सेवा दे चुके हैं। राजस्थान की राजनीति, अपराध, खेल, संस्कृति समेत सभी खबरों और घटनाक्रम के विश्लेषण में उनकी विशेष पकड़ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Lok Sabha Elections: आज राजस्थान आ रहे अमित शाह, 25 सीटों का है मामला