ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानकोटा सीट लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा के ओम बिरला ने एक बार फिर दोहराई जीत

कोटा सीट लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा के ओम बिरला ने एक बार फिर दोहराई जीत

राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। राज्य की सभी सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने जीती। इनमें से 24 सीटें भाजपा व एक इसके सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के खाते...

कोटा सीट लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा के ओम बिरला ने एक बार फिर दोहराई जीत
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्लीFri, 24 May 2019 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। राज्य की सभी सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने जीती। इनमें से 24 सीटें भाजपा व एक इसके सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के खाते में गई है। राजस्थान की कोटा सीट पर भाजपा के ओम बिरला ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के रामनारायण मीणा को 279677 मतों से हराया। ओम बिरला को 800051 वोट मिले जबकि रामनारायण मीणा को 520374 वोट मिले।

आजादी के बाद से कोटा बूंदी लोकसभा सीट पर 16 बार लोकसभा चुनाव हुआ है। 7 बार कांग्रेस और 7 बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है। एक बार जनसंघ द्वारा समर्थित राम राज्य परिषद और एक बार जनता पार्टी ने जीत हासिल की। 

सीट का इतिहास
1952: राज चंद्र सेन, राम राज्य परिषद
1957: ओंकार लाल बरवा, कांग्रेस
1962: ओंकार लाल बेरवा, कांग्रेस
1967: ओंकार लाल बेरवा, कांग्रेस
1971: ओंकार लाल बेरवा, कांग्रेस
1977: कृष्ण कुमार गोयल, जनता पार्टी
1980: कृष्ण कुमार गोयल, भारतीय जनता पार्टी
1984: शांति धारीवाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989: वैद्य दाऊ दयाल जोशी, भारतीय जनता पार्टी
1991: वैद्य दाऊ दयाल जोशी, भारतीय जनता पार्टी
1996: वैद्य दाऊ दयाल जोशी, भारतीय जनता पार्टी
1998: राम नारायण मीणा, कांग्रेस
1999: रघुवीर सिंह कौशल, भारतीय जनता पार्टी
2004: रघुवीर सिंह कौशल, भारतीय जनता पार्टी
2009: इज्यराज सिंह, कांग्रेस
2014: ओम बिरला, भारतीय जनता पार्टी
2019: ओम बिरला, भारतीय जनता पार्टी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें