ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानसचिन पायलट पर पूछा सवाल, मोदी-शेखावत पर निशाना; जानिए क्या बोले CM अशोक गहलोत

सचिन पायलट पर पूछा सवाल, मोदी-शेखावत पर निशाना; जानिए क्या बोले CM अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात में मोदी माॅडल एक्सपोज हो चुका है। गुजरात में सड़कों की स्थिति खराब है। लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही है। पायलट को लेकर किए सवाल पर निकल गए।

सचिन पायलट पर पूछा सवाल, मोदी-शेखावत पर निशाना; जानिए क्या बोले CM अशोक गहलोत
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरSun, 13 Nov 2022 03:19 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Jodhpur Digifest 2022: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात में मोदी माॅडल एक्सपोज हो चुका है। गुजरात में सड़कों की स्थिति खराब है। लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही है। सीएम गहलोत ने रविवार को जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए गुजरात चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईआरसीपी को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला किया। लेकिन जब उनसे प्रदेश कांग्रेस और सचिन पायलट को लेकर सवाल किया गया तो वो वहां से निकल गए। 

गुजरात माडल एक्तपोज हो चुका

सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुजराज में कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिल रही है। ऐसे में कर्मचारी अंदर ही अंदर पुरानी पेंशन स्कीम की बात कर रहा है। सीएम गहलोत ने कहा कि ईआरसीपी पर केंद्र से जो मांग रहे हैं। वह हमें नहीं दे रहा है। राजस्थान के 25 सांसद सिंचाई की परियोजनाओं पर बात नहीं कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत यहां के मंत्री है। गुमराह कर रहे हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आम जनता के मुद्दों को लेकर है। जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। 

मोदी और शेखावत पर साधा निशाना 

इससे पहले जोधपुर में आयोजित हो रहे डिजिफेस्ट के समापन कार्यक्रम एवं राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीटयूट के शिलान्यास समारोह में सीएम गहलोत ने इशारों में मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम गहलोत ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से पं. नेहरू के नाम को हटा दिया गया। इंदिरा गांधी ने बैंको का राष्ट्रीयकरण कर दिया। देश को एक रखा। अखंड रखा। शहीद हो गई। खालिस्तान नहीं बनने दिया। आज असहमति व्यक्त करता है, उसे जेल में डाल दिया जाता है। सीएम ने कहा कि मेरी सरकार की आलोचना करता है। मैं खुश होता हूं। पक्ष है तो विपक्ष। तभी तो लोकतंत्र है। हमें आलोचनाओं को स्वागत करना चाहिए। जनता का भला होता है। लेकिन आज जो आलोचना करते हैं। आज जेल जाते हैं। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें