ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानलव जिहाद: गहलोत बोले- देश को बांटने के लिए BJP ने गढ़ा यह शब्द, बीजेपी बोली- यह उनकी छोटी सोच को दर्शाता है

लव जिहाद: गहलोत बोले- देश को बांटने के लिए BJP ने गढ़ा यह शब्द, बीजेपी बोली- यह उनकी छोटी सोच को दर्शाता है

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'लव जिहाद' को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि यह शब्द उसने देश को बांटने व सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने के लिए गढ़ा है।...

लव जिहाद: गहलोत बोले- देश को बांटने के लिए BJP ने गढ़ा यह शब्द, बीजेपी बोली- यह उनकी छोटी सोच को दर्शाता है
एजेंसी ,जयपुरFri, 20 Nov 2020 02:28 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'लव जिहाद' को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि यह शब्द उसने देश को बांटने व सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने के लिए गढ़ा है। वहीं बीजेपी ने गहलोत के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा है कि इसे नजरअंदाज करना उनकी (अशोक गहलोत) छोटी सोच को दर्शाता है। 

 गहलोत ने इस बारे में एक ट्वीट में लिखा,' लव जिहाद' शब्द भाजपा ने देश को बांटने व सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए गढ़ा है। शादी विवाह व्यक्तिगत आजादी का मामला है जिस पर लगाम लगाने के लिए कानून बनाना पूरी तरह से असंवैधानिक है और यह किसी भी अदालत में टिक नहीं पाएगा। प्रेम में जिहाद का कोई स्थान नहीं है।

राजस्थान भाजपा प्रमुख सतीश पूनिया ने कहा कि हमारी संस्कृति में, विवाह केवल एक व्यक्तिगत पसंद नहीं है, यह धर्म और समाज के अनुमोदन को भी शामिल करता है। 'लव-जिहाद' का एजेंडा हमारी बेटियों की पीड़ा पहुंच रहा है और इसे नजरअंदाज करना उनकी (अशोक गहलोत) छोटी सोच को दर्शाता है।

गहलोत का यह बयान उन खबरों के बीच आया है जिनके अनुसार उत्तर प्रदेश की सरकार 'लव जिहाद' को लेकर सख्त कानून बनाने की तैयारी में है। इसी बारे में एक और ट्वीट में गहलोत ने लिखा है कि वे देश में ऐसा माहौल बना रहे हैं जहां वयस्कों की आपसी सहमति राज्य सरकार की दया पर निर्भर होगी। शादी विवाह व्यक्तिगत निर्णय होता है और वे इस पर लगाम लगा रहे हैं जो कि व्यक्तिगत आजादी छीनने जैसा ही है।

गहलोत ने कहा कि यह कदम सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने, सामाजिक तनाव बढ़ाने वाले वाला नजर आ रहा है और यह सरकार द्वारा नागरिकों से किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं करने के संवैधानिक प्रावधानों के प्रतिकूल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें