ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थान'सोनिया गांधी के बारे में क्या बोले थे', गहलोत ने मोदी को याद दिलाया पुराना बयान; जानें मामला

'सोनिया गांधी के बारे में क्या बोले थे', गहलोत ने मोदी को याद दिलाया पुराना बयान; जानें मामला

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी की तुलना रावण से करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बचाव किया है। गहलोत ने कहा कि चुनाव में कोई बात मुहावरे की तरह कही जाती है।

'सोनिया गांधी के बारे में क्या बोले थे', गहलोत ने मोदी को याद दिलाया पुराना बयान; जानें मामला
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरThu, 01 Dec 2022 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी की तुलना रावण से करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बचाव किया है। गहलोत ने कहा कि चुनाव में कोई बात मुहावरे की तरह कही जाती है। उसका अलग भावार्थ नहीं निकालना चाहिए। पीएम मोदी के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए शब्दों को तोड़ मरोड़कर  भावनात्मक खेल रहे हैं। लेकिन इस बार दाल नहीं गलेगी। सीएम गहलोत ने आज गुजरात के झालोद में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बारे में कहे हुए शब्द याद दिलाएं। सीएम ने कहा कि पीएम के मुंह से निकले सोनिया गांधी के बारे में शब्द शोभा नहीं देते। मैं उनको रिपीट नहीं करना चाहता।

खड़गे अच्छी तरह जानते हैं क्या बोलना है 

खड़गे साहब 11 बार चुनाव जीते है। लगातार कर्नाटक में मंत्री रहे। बार-बार चुनाव जीतने वाला आदमी को नहीं मालूम कि पीएम के बारे में क्या बोलना चाहिए। विपक्ष के बारे में, बीजेपी के बारे में। हिंदुस्तान में कोई अनुभवी व्यक्ति है हमारी पार्टी में। उनका नाम मल्लिकार्जुन ख़ड़गे है। लगातार देश प्रदेश के सेवा करते आ रहे हैं। उस व्यक्ति के मुंह से समझाने के लिए आपके मुंह से बात निकल जाए, चुनाव में होता है। वो लोग तो उकसाने वाली बात करते हैं। अमित शाह ने क्या बोला, मैं रिपीट करना नहीं चाहता। अमित शाह उकसा रहे है। उनका कोई मुद्दा ही नहीं बन रहा है। साधनों के कमी तो कांग्रेस के पास में है। बीजेपी पानी की तरह पैसा बहा रही है। छापे पड़ रहे है। मोदी जी बाद में आते है, ईडी पहले आती है। ये तरीका अपनाया है। सरकार गिराने का। सब जगह गड़बड़ की है। सब जानते हैं। गांधी जी  और अंबेड़कर का दिया वोट है। वोट से ही मान सम्मान है।

मोदी की इस बार दाल नहीं गलेगी

सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी जी के पास में चिंता और भय बना हुआ है।लगातार दौरे कर रहे हैं। पीएम को बार-बार आने की क्या जरूरत है। भावनात्मक खेल खेल कर सरकार बनाने चाहते हैं। इस बार उनकी दाल नहीं गलेगी। लोकतंत्र में कोई न कोई बात मुहावरे के तौर पर कही जाती है। लेकिन पीएम मोदी तोड़ मरोड़कर बात को कहते है, जनता को उकसा देते हैं। देखिए गुजरात की अस्मिता पर कांग्रेस के नेताओं ने हमला कर दिया। हमारी बेइज्जती कर दी। मैं प्रधानमंत्री हूं। बेइज्जती कर दी। क्या-क्या नहीं बोलते है वो। पिछली बार घबरा गए थे। हर जबान पर था विकास तो पागल गया है। उस वक्त भी कहा मैं विकास खुद ही हूं। चुनाव मैं नहीं लड़ रहा। आप लड रहे हो। पिछली बार पानी जहाज उतार। लगातार पानी में चलेगा। वह गायब हो गया। सीएम ने कहा कि और भी कई बातें की है। मैं अपने मुंह से कहना नहीं चाहता। उस वक्त भी क्या-क्या बोले थे। रिपीट नहीं करना चाहता। पीएम मोदी सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बारे में क्या-क्या बोले थे। मैं रिपीट करना नहीं चाहता। किस लेवल पर बोले है वो, गूगल पर देख सकते हैं। अखबार में पढ़ा होगा। क्या-क्या शब्द काम में नहीं लिए है। पीएम के मुंह से ये शब्द निकले तो लोगों को दुख भी होता है। पीएम का पद बहुत बड़ा होता है। 

आदिवासियों की चिंता कांग्रेस ने की 

आप सब की दुआएं मेरे साथ है। देश के विकास के लिए सुशासन आपको मिले, उसके लिए वोट खराब करने की जरूरत नहीं है। बीजेपी को हारना है। कांग्रेस की सरकार बनानी है। इसलिए आह्मन करूंगा। आदिवासियों की चिंता कांग्रेस ने की है। आजादी से पहले भी बाद में भी। जल जंगल जमीन कानून यूपीए सरकार में बना। माकूल कानून बना है। उसका लाभ मिल रहा है। कमियों को  दूर करने का इशारा करते है। नरेगा, 100 दिन गारंटी रोजगार, 2 रुपये किलो गेहूं। राजीव गांधी पीएम बने थे। सबसे पहले आदिवासी क्षेत्रों का दौरा किया। चुनाव अहम है। मैसेजे जाएगा पूरे देश के अंदर है। राहुल गांधी की यात्रा उद्देश्य को लेकर है। रोजगार नहीं मिल रहा। देश में शांति सद्भवा और भाई चारा बना रहे। देश के हालात आपके सामने है। 27 साल से सत्ता में बैठे है। कोरोना में कितनी मौते हो गई है। नकली शराब। मोरबी में 135 लोग मर गए। कोई जांच नहीं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें