हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद जवान को 5 महीने की बच्ची ने दी मुखाग्नि

एजेंसी, जयपुर।
Follow us on Google News
share

अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए हनुमानगढ़ के विकास भांभू और झुंझुनूं के रोहिताश्व कुमार का सोमवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान संग अंतिम संस्कार किया गया।

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद जवान को 5 महीने की बच्ची ने दी मुखाग्नि

अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए हनुमानगढ़ के विकास भांभू और झुंझुनूं के रोहिताश्व कुमार का सोमवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हनुमानगढ़ के तलवाड़ा थानाधिकारी लाल बहादुर ने सोमवार को बताया कि मेजर विकास भांभू का रामपुरा गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया और उनकी 9 महीने की बेटी ने उन्हें मुखाग्नी दी। 

बहादुर ने बताया कि इस अवसर पर सांसद निहालचंद, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, मंत्री गोविंद राम मेघवाल मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा सेना, प्रशासन, पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पूर्व सूरतगढ के सैन्य छावनी में शिल्प-माटी कला बोर्ड अध्यक्ष डूंगरराम गेदर ,सैन्य अधिकारियों और जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मेजर विकास भांभू का पार्थिव शरीर रविवार की रात हनुमानगढ़ पहुंच गया था सोमवार सुबह उनके देह को पैतृक गांव लाया गया था। 

रोहिताश्व को पांच माह की बिटिया ने दी मुखाग्नि
झुंझुनूं के रोहिताश्व कुमार खैरवा का पार्थिव शरीर उदयपुरवाटी के गुढ़ा से तिरंगा रैली के रूप में पोषणा गांव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि रोहिताश्व कुमार के पैतृक गांव पोषणा में शहीद का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनकी पांच माह की बेटी रितिका ने मुखाग्नि दी। इस अवसर राजस्थान के मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा, बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ साथ सेना, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे। मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा कि कुमार के परिजनों को ईश्वर यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

हादसे में शहीद हुआ था उदयपुर का जवान
उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुए दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में हनुमानगढ़ के मेजर विकास भांभू, उदयपुर के मेजर मुस्तफा जकी उद्दीन बोहरा और झुंझुनूं के नायक रोहिताश्व शहीद हो गये थे। उदयपुर के मेजर मुस्तफा जकी उद्दीन बोहरा के पार्थिव देह का रविवार रात को सैन्य सम्मान के साथ खांजीपीर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था।

Vishva Gaurav

लेखक के बारे में

Vishva Gaurav
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।