ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानफर्जी शादियां कराने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, लुटेरी दुल्हन अब भी फरार

फर्जी शादियां कराने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, लुटेरी दुल्हन अब भी फरार

राजस्थान के उदयपुर और आसपास क्षेत्र में फर्जी तरीके से शादियां करवाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पता लगाया है। इस गिरोह में शामिल दलाल और फर्जी रिश्तेदार बनने वाली दो महिलाओं...

फर्जी शादियां कराने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, लुटेरी दुल्हन अब भी फरार
लाइव हिंदुस्तान,उदयपुरSat, 22 Jan 2022 09:14 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के उदयपुर और आसपास क्षेत्र में फर्जी तरीके से शादियां करवाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पता लगाया है। इस गिरोह में शामिल दलाल और फर्जी रिश्तेदार बनने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लेकिन लुटेरी दुल्हन संगीता उर्फ सोनू यादव अब भी फरार है। 

ऐसे लोगों को बनाता था शिकार
यह गिरोह उन लोगों को अपने जाल में फंसाता है, जिनकी शादियां नहीं हो रही है। मां-बाप से लेकर सब रिश्तेदार फर्जी होते हैं। गिरोह उदयपुर संभाग में करीब छह शादियां करवा चुका है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य ऐसे लोग जिनकी शादी नहीं होती उन्हें शादी का झांसा देते। फर्जी शादी करवाकर रुपए और जेवरात लेकर फरार हो जाते। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर और चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में भी फर्जी शादियां करवाना कबूल किया है। गिरोह से जुड़ी फर्जी दुल्हन 31 साल की संगीता उर्फ सोनू यादव अब तक फरार है।

ये बदमाश हुए गिरफ्तार 
थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा ने बताया कि प्रार्थी दुर्जान सिंह की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मुख्य सरगना और दलाल मध्य प्रदेश के शाहजहांपुर के गुलाब सिंह पुत्र गंगाराम सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। साथ ही दलाल की भूमिका निभाने वाले राजकीय कर्मचारी हेमराज सिंह पुत्र मनोहर सिंह सोलंकी और विष्णु पुत्र शिवराम जोशी को भी पकड़ा गया है। ये दोनों उदयपुर के ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं।

कई लोग नहीं दर्ज कराते केस
गिरोह कई उच्च वर्ग के लोगों को झांसे में ले चुका है। मोटी रकम, जेवरात लेकर फरार हो जाते हैं। शादी का सौदा भी यह लोगों को देखकर ही करते हैं। पुलिस को बताया कि एक शादी के 2 से 5 लाख रुपए लेते थे। रिश्ते के दौरान मां-बाप से लेकर भाई-भाभी तक फर्जी होते थे। लुटेरी दुल्हन भी शादी के बाद 2 दिन से ज्यादा नहीं रुकती। शादी के बाद बहाना बना और घर में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें