CP Joshi election results Live 2023: कांग्रेस को बड़ा झटका, सीपी जोशी हारे; BJP उम्मीदवार जीते
राजस्थान की नाथद्वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी चुनाव लड़ रहे हैं। जनता ने 2018 में उन्हें अपना विधायक चुना था। इससे पहले बीजेपी उम्मीदवार को यहां से जीत मिली है।

राजस्थान के राजसमंद जिले में आने वाली नाथद्वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के विश्वराज सिंह मेवाड़ को जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना है। कांग्रेस के कद्दावर नेता जोशी वर्तमान में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और पूर्व में अशोक गहलोत की सरकार में रेल और सड़क एवं परिवहन मंत्री रह चुके हैं। नाथद्वारा का संबंध शाही राजपरिवार वल्लभाचार्य महाप्रभुजी से है। यहां की जनता मुख्य रूप से मार्बल व्यवसाय से जुड़ी है। क्षेत्र में कई आकर्षक मंदिर हैं जिनमें श्रीनाथजी मंदिर, हल्दीघाटी, द्वारकाधीश मंदिर आदि हैं जहां हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
नाथद्वारा की राजनीति की बात करें तो यह एक सामान्य सीट है। कांग्रेस उम्मीदवार सीपी जोशी के खिलाफ बीजेपी के विश्वराज सिंह मेवाड़ ताल ठोक रहे हैं। वहीं बसपा ने बाबूलाल सालवी को चुनावी मैदान में उतारा है। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में सीपी जोशी ने बीजेपी के महेश प्रताप सिंह को 16,940 वोटों के अंतर से हराया था। यहां 25 नवंबर को हुए चुनाव में 76.44 प्रतिशत मतदान हुआ था।
कब किसने जीता चुनाव
नाथद्वारा से 2018 में कांग्रेस उम्मीदवार सीपी जोशी ने चुनाव जीता था। 2013 में बीजेपी के कल्याणसिंह चौहान को जनता ने दोबारा चुना था। 2008 में बीजेपी के कल्याणसिंह चौहान पहली बार चुने गए थे। 2003 में कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी लगातार दूसरी बार विजयी हुए थे। 1998 में सीपी जोशी को जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना था। 1993 में बीजेपी के शिव दन सिंह चौहान विधायक बने थे। 1990 में बीजेपी प्रत्याशी शिव दन सिंह चौहान ने जीत का झंडा फहराया था।