ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानराजस्थान में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ी, सीएम अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ी, सीएम अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। राजधानी जयपुर में गुरुवार को 53 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद शहर में कुल पॉजिटिव केस का आंकड़ा छह हजार 93 पहुंच गया। कुल चार हजार 202 लोग...

राजस्थान में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ी, सीएम अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव
Pebble,जयपुर।Thu, 06 Aug 2020 02:37 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। राजधानी जयपुर में गुरुवार को 53 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद शहर में कुल पॉजिटिव केस का आंकड़ा छह हजार 93 पहुंच गया। कुल चार हजार 202 लोग कोरोना से रिकवर भी हो चुके हैं। जिसके बाद जयपुर में कुल 1679 एक्टिव केस ही बचे हैं।

जयपुर में पिछले एक महीने में कुल 2520 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, इससे पहले 6 जुलाई को कुल 3573 पॉजिटिव केस थे। वहीं, 6 जुलाई से अब तक कुल 48 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 212 पहुंच गया है।

जयपुर में कोरोना संक्रमण का पहला केस तीन मार्च को जयपुर में इटली के नागरिक में सामने आया था। करीब दो महीने बाद 4 मई को 1 हजार के पार पहुंचा। जिसके करीब 28 दिन बाद 1 जून को 2 हजार पहुंचा। जिसके 22 दिन बाद 23 जून को 3 हजार के आंकड़े पर पहुंचा। करीब 21 दिन बाद 14 जुलाई को कुल संक्रमितों की संख्या 4 हजार के पार पहुंची।

राजस्थान में कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थैरेपी शुरू कर दी गई है। अब तक करीब 115 लोगों को प्लाज्मा थैरेपी दी जा चुकी है। सीएम अशोक गहलोत ने भी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे प्लाज्मा डोनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करने में अपनी भूमिका निभाएं।

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में बुधवार को सबसे ज्यादा 141 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोविड-19 की चुनौती से निपटने में सरकारी और गैर-सरकारी कार्मिकों का सहयोग सरकार को मिला। उसी का परिणाम है कि राजस्थान कोरोना की जंग में देश में सबसे आगे खड़ा है। सीएम ने कहा कि कोरोना से लड़ाई अभी लंबी चलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें