चित्तौड़ के किले से सियासत: कांग्रेस के राज्यमंत्री का भाजपा के विधायक पर तंज- मैंने किसी महिला से जूते नहीं खाए हैं
भाजपा व कांग्रेस के बीच सियासत गरमाने लगी है। राज्यमंत्री व कांग्रेस नेता सुरेंद्र जाड़ावत ने चित्तौड़ से BJP विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का नाम लिए बगैर तंज किया कि मैंने किसी महिला से जूते नहीं खाए।

चित्तौड़गढ़ में भी भाजपा व कांग्रेस के बीच सियासत गरमाने लगी है। राज्यमंत्री व कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने चित्तौड़ से भाजपा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का नाम लिए बगैर तंज किया कि मैंने किसी महिला से जूते नहीं हैं। दरअसल वे आक्या के साथ एक महिला द्वारा धक्का मुक्की करने के पुराने मामले में तंज कस रहे थे। यह बात उन्होंने चित्तौड़गढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए कही।
राज्यमंत्री जाड़ावत राज्य सरकार द्वारा चित्तौड़ में दीपावली पर दी गई सौगतों को लेकर मीडिया स बातचीत कर रहे थे। जाड़ावत ने बिना नाम लिए कहा कि सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कभी किसी महिला से जूते नहीं खाए। अगर कोई जनप्रतिनिधि या विधायक पद पर रहा हुआ उसके साथ ऐसा होता है तो उसे विधानसभा से त्यागपत्र दे देना चाहिए। घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। एक महिला के घर पर घुसकर उन्होंने जो किया और उसके बाद कब रिपोर्ट दी गई है और कब रिपोर्ट ली गई है, सब चिठ्ठा है मेरे पास। ये सब बेकार की बातें हैं।
भाजपाइयों की सोच विकास की नहीं: जाड़ावत
जाड़ावत ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दौरा नवंबर में प्रस्तावित है। उन्होंने भाजपाइयों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाइयों में इतनी सोच ही नहीं है कि वह विकास कार्य कर सकें। उन्होंने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के कुछ दिन पहले जारी किए हुए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज को लेकर विधायक भ्रम पैदा कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Vishva Gauravडिजिटल पत्रकारिता एवं रिपोर्टिंग में एक दशक से अधिक का अनुभव। राजनीतिक विषयों पर तात्कालिक टिप्पणी करते हैं। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से परास्नातक किया है। विश्व गौरव को ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

