ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानगहलोत बोले- शेखावत ने लूटा हुआ पैसा इथियोपिया में लगाया, बताएं कि यह पैसा आया कहां से?

गहलोत बोले- शेखावत ने लूटा हुआ पैसा इथियोपिया में लगाया, बताएं कि यह पैसा आया कहां से?

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर अपने धुर विरोधी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा है। आरोप लगाया- मंत्री शेखावत ने लूटा हुआ पैसा अफ्रीकी देश इथोयोपिया में लगाया है।

गहलोत बोले- शेखावत ने लूटा हुआ पैसा इथियोपिया में लगाया, बताएं कि यह पैसा आया कहां से?
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरTue, 28 Mar 2023 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर अपने धुर विरोधी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि अफ्रीकी देश इथियोपिया में जो पैसा लगाया है वह पैसा लूटा हुआ है। वह जनता को बताएं कि यह पैसा आया कहां से? ये जनता को आकर क्यों नहीं बता रहे। जबकि संजीवनी से पीड़ित लोग तीन बार मेरे से मिल चुके हैं। गहलोत ने कहा- मंत्री जी घबरा गए हैं, क्योंकि सीधा आरोप उनके और उनके परिवार पर लगा है।सीएम गहलोत आज जोधपुर में कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि मैंने गजेंद्र सिंह शेखावत पर आरोप लगाए तो उन्होंने मेरे ऊपर मानहानि का मुकदमा कर दिया। मैंने सर्च किया, संजीवनी से पीड़ित 2 लाख परिवार हैं, जिनका पैसा डूब गया है। मेरे खिलाफ मानहानि का केस लगाया है। ये मुद्दा बनेगा तो दबाव बढ़ेगा और प्रधानमंत्री का प्रेशर इन पर बढ़ेगा तो पैसा आने की संभावना बढ़ जाएगी। मैं तो यही सोचकर चल रहा हूं कि मेरे खिलाफ चाहे कुछ भी करें, लेकिन पैसा लौटाने के लिए आगे आए।


इससे पहले बीकानेर में सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता निलंबन और केंद्र सरकार की तानाशाही के विरुद्ध बीकानेर के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में आवाज़ बुलंद की। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और हर सत्याग्रही आज अधिनायकवाद के खिलाफ खड़ा हो चुका है। सीएम गहलोत मंगलवार को बीकानेर पहुंचे। यहां उन्होंने राजकीय डूंगर कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण ही देश में लोकतंत्र जिंदा है, राहुल गांधी को बोलने की सजा दी गई है। 

कांग्रेस ने लोकतंत्र को जिंदा रखा

सीएम गहलोत ने कहा कि इस परिवार ने इलाहाबाद में आनंद भवन से आंदोलन चलाया. मोतीलाल नेहरू, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी राजीव गांधी शहीद हुए. उस परिवार के बेटे राहुल गांधी की छवि को सोशल मीडिया पर खराब किया गया. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश में एकता का संदेश दिया। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को जिंदा रखने का काम किया, लेकिन भाजपा लोकतंत्र का मुखौटा पहनकर चुनाव जीत गई. आरोप लगाया कि संवैधानिक सस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है. राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है. स्पीकर को संसद की कार्यवाही से राहुल के भाषण के अंश नहीं हटाने चाहिए। 

नेहरू की वजह से भारत मजबूत

सीएम गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान के हालात इतने खराब हैं कि सरकार के पास चुनाव कराने के पैसे नहीं हैं। हमारे देश में पंडित नेहरू की दूरदृष्टि से आज भारत देश मजबूत है। अगर पंडित नेहरू अपनी दूर दृष्टि से उस वक्त देश के विकास का विजन नहीं रखते तो आज हमारे हालात भी आर्थिक दृष्टि से अच्छे नहीं होते। पेपर लीक की घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए ऐसी घटनाओं पर सरकार का साथ देना चाहिए। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें