'राजस्थान GDP में नंबर 2 पर' गहलोत ने वीडियो शेयर कर वसुंधरा राजे पर किया पलटवार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे पर पलटवार किया है। सीएम गहलोत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। गहलोत ने कहा- हम देश में GDP के अंदर नंबर 2 पर आ गए है।
इस खबर को सुनें
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे पर पलटवार किया है। सीएम गहलोत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। सीएम गहलोत वीडियो में कह रहे हैं कि आर्थिक स्थिति सुधरती जा रही है। जिसके के कारण हम देश में GDP के अंदर नंबर 2 पर आ गए है। नंबर 1 आंध्रप्रदेश 11.4% और नंबर 2 राजस्थान है, देश के अंदर। मैं गर्व से कह सकता हूं। 11.04%। जबकी बीजेपी के शासन के अंदर। 2018-19 के अंदर आप लोग 2.37% पर आ गए थे, जीडीपी के अंदर। उसके बाद कोरोना भी आ गया। आर्थिक हालात भी बदल गए। उसके बावजूद भी 11.04% वृद्धि हमारी रही है। माना जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत ने वीडियो शेयर कर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को जवाब दिया है। इसे पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को वीडियो शेयर कर सीएम गहलोत को निशाने पर लिया था। वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार सिर्फ फीते काटने का काम करती है।
वसुंधरा ने कहा था- कांग्रेस सरकार सिर्फ फीते काटती है
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को वीडियो शेयर कर गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वसुंधरा राजे ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया है। राजे ने ट्वीट करते हुए कहा हम जनता की आशाओं के अनुसार योजनाओं पर काम शुरू करते हैं और कांग्रेस आकर सिर्फ उनके फीते काटने का काम करती है। राजे के वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, कांग्रेस ने राजस्थान में सिर्फ फीते काटने का ही काम किया है। माना जा रहा है कि सीएम गहलोत ने वीडियो शेयर कर वसुंधरा राजे को जवाब दिया है।
राजस्थान में गहलोत- वसुंधरा का रहा वर्चस्व
राजस्थान की राजनीति में सीएम गहलोत और वसुंधरा राजे की जगह कोई तीसरा नेता नहीं ले पाया है। प्रदेश में जब सत्ता बदलती है तो मुख्यमंत्री दोनों ही नेता बनते आए है। सीएम गहलोत तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने है। जबकि वसुंधरा राजे दो बार सीएम रह चुकी है। हालांकि, इस बार सीएम फेस को लेकर बीजेपी स्टैंड नहीं ले पाई है। बीजेपी सत्ता में आती है तो सीएम वसुंधरा राजे बनेंगे या नहीं तय नहीं है।