कांग्रेस की गुटबाजी पर कटारिया के बयान पर सीएम गहलोत ने साधा निशाना, जानें क्या बोले CM गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया पर निशान साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि वो पंचायती हमारी वो करेंगे। अपना घर संभाल लें। 5-7 तो वहां बैठे हुए, आपस में लड़ रहे हैं।

इस खबर को सुनें
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया पर निशान साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि वो पंचायती हमारी वो करेंगे। अपना घर संभाल लें। 5-7 तो वहां बैठे हुए, आपस में लड़ रहे हैं। उनकों क्या कमेंट करने की जरूरत है। हमारी पार्टी पर। कटारिया अपना घर संभाल लेंगे वहीं बहुत है। राजस्थान में बीजेपी की दुर्गति हो रही है। बता दें हाल ही में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने पायलट को गद्दार बताए जाने पर कहा कि सीएम जिनसे नाराज है तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की। इस पर पलटवार करते हुए सीएम गहलोत ने कटारिया को निशाने पर ले लिया।
माहौल हमारे पक्ष में है, कांग्रेस की वापसी होगी
अस्पताल रोड स्थित पीसीसी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि इस बार माहौल हमारे पक्ष में है। जो योजनाएं हमने बनाई है। कही नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की हो, मैं समझता हूं कि, महिलाओं के लिए हो, युवाओं के लिए हो, छात्रों के लिए हो। ऐसी योजनाएं देश में कही नहीं बनी है। योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचने लग गई है। इसका लाभ भी हमें मिलेगा। आप देखेंगे। इसलिए जब मैं कही दौरे करने जाता हूं तो तो देखते हैं जनता का असाधारण सपोर्ट मिलता है। सड़को पर आकर लोग मिल रहे हैं। हाथ मिलाते हैं। स्वागत करते हैं। इसके मायने क्या हुआ। इसके मायने है कि हमारी सरकार इस बार आ रही है। आप सब से मैं अपील करूंगा। बार-बार सरकार बदलती है। उसके अनुभव अच्छे नहीं रहे हैं। रिफाइनरी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। 40 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट था। आज वह 70 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बन गया है। बताइये, कितना बड़ा नुकसान हुआ। हम ईआरसीपी के पीछे पड़े हुए है। केंद्र सरकार पैसा नहीं दे रही है। हम अपना पैसा लगा रहे हैं। 9 हजार 500 करोड़ रख दिए उसके अंदर हमने। हमारी तो सोच है कि नेगेटिव सोचो मत। सकारात्मक सोच रखो। इसलिए मुझे लगता है, पब्लिक मानस बना चुकी है कि सरकार कांग्रेस की रिपीट करनी है।
भारत जोड़ो यात्रा के विरोध पर यह बोले
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री पर गुर्जरों के विरोध पर सीएम गहलोत ने कहा कि यही लोकतंत्र है। लोकतंत्र में सभी को बात कहने का अधिकार है। सरकार वार्ता के लिए तैयार है। मांगों को पूरा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गुर्जर आऱक्षण संघर्ष समिति ने मांगे नहीं माने जाने पर यात्रा के विरोध की धमदी दी है।