ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ राजस्थानगहलोत सरकार के साथ अडाणी ग्रुप का MoU रद्द होगा? CM गहलोत कल दिल्ली जाएंगे

गहलोत सरकार के साथ अडाणी ग्रुप का MoU रद्द होगा? CM गहलोत कल दिल्ली जाएंगे

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कल 5 फरवरी को दिल्ली जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि सीएम गहलोत अडाणी ग्रुप संग हुए 60 हजार करोड़ के एमओयू पर राहुल गांधी संग चर्चा कर सकते है।

गहलोत सरकार के साथ अडाणी ग्रुप का MoU रद्द होगा? CM गहलोत कल दिल्ली जाएंगे
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरSat, 04 Feb 2023 04:58 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कल 5 फरवरी को दिल्ली जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि सीएम गहलोत अडाणी ग्रुप संग हुए 60 हजार करोड़ के एओयू पर राहुल गांधी संग चर्चा कर सकते हैं। बता दें राजस्थान में सोलर प्रोजेक्ट के लिए पिछले दिनों गहलोत सरकार ने 60 हजार करोड़ का MoU किया था। गौतम अडाणी ने गहलोत की मौजूदगी राज्य के बाहर से आने वाले निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए भाषण दिया था। अब इस MoU के रद्द होने की संभावना से औद्योगिक क्षेत्र में खलबली है. कल सीएम अशोक गहलोत की दिल्ली यात्रा के दौरान इस पर चर्चा हो सकती है। आलाकमान से जुड़े सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के स्तर पर संभवत: चर्चा हो सकती है।

40 हजार  लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

उल्लेखनीय है कि 'इंवेस्ट राजस्थान समिट' में गहलोत सरकार के साथ अडाणी ग्रुप ने 60 हजार करोड़ निवेश पर हस्ताक्षर किए थे। गौतम अडाणी ने उदयपुर में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा भी थी। निवेश से राजस्थान में 40 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावनाएं है। शुक्रवार को राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि था कि अडाणी ग्रुप के निवेश पर गौतम अडाणी से बात करेंगी। हालांकि, इससे ज्याद शकुंतला रावत ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया था। अडाणी के साथ एओयू रद्द हो जाता है कि 40 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावनाओं असर पड़ सकता है। 

राहुल गांधी  ने गहलोत का समर्थन किया था 

'इंवेस्ट राजस्थान समिट' में गौतम अडाणी को लेकर भाजपा की बयानबाजी पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा था कि गौतम अडाणी हों या कोई भी अडाणी हों, अंबानी हों। अमित शाह के लड़के जय शाह हों या कोई और। जो भी इंडस्ट्री के लोग हैं, हम यहां पर सबका स्वागत करेंगे। हमें तो रोजगार चा​हिए, इंवेस्टमेंट चा​हिए। अडाणी के मुद्दे पर गहलोत का बचाव करते हुए राहुल गांधी ने कर्नाटक में कहा- 'मिस्टर अडाणी ने राजस्थान में 60 हजार करोड़ के इंवेस्टमेंट का प्रपोजल दिया है। कोई भी मुख्यमंत्री इसे मना नहीं कर सकता है। मैं पॉजिशन मॉनोपॉली के खिलाफ हूं। राजस्थान सरकार ने अडाणी को कोई विशेष राहत नहीं दी है। राजस्थान की सरकार ने अपने पॉलिटिकल पावर को यूज करके अडाणी की मदद नहीं की है। अगर राजस्थान की सरकार ने अडाणी को गलत तरीके से बिजनेस दिया तो मैं विरोध में खड़ा हो जाऊंगा। अगर फेयर प्रोसिजर के लिए दिया है तो कोई दिक्कत नहीं।