ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानअशोक गहलोत का कोटा को दिवाली गिफ्ट, 643 करोड़ की लागत से 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण 

अशोक गहलोत का कोटा को दिवाली गिफ्ट, 643 करोड़ की लागत से 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कोचिंग सिटी कोटा में 643.10 करोड़ रूपये की लागत से हुए 21 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोटा को दिवाली गिफ्ट दिया।

अशोक गहलोत का कोटा को दिवाली गिफ्ट, 643 करोड़ की लागत से 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण 
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरFri, 21 Oct 2022 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कोचिंग सिटी कोटा में 643.10 करोड़ रूपये की लागत से हुए 21 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दीपावली से पूर्व कोटा निवासियों को ऐतिहासिक उपहार भेंट किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोटा में विकास के एक नए युग की शुरूआत हुई है। नगर विकास न्यास, कोटा ने अपने वित्तीय प्रबंधन और शहरी विकास के रूप में पूरे देश के सामने एक सशक्त मिसाल पेश की है। आज शहर को जो अनुपम स्वरूप निखर कर आया है, वह ऐतिहासिक और अतुलनीय है। इस मौके पर सीएम गहलोत ने कहा कि कोटा में एयरपोर्ट का जनता से वादा किया है। वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से बात करेंगे। 

शांति धारीवाल बोले- ऐतिहासिक दिन

समारोह में नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कोटा के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। यहां 5 फ्लाईओवर, 3 अंडरपास सहित विभिन्न कार्यों से कोटा शहर ने पूरे देश में मॉडल स्थापित किया है। शहर वास्तुकला के लिए अपनी पहचान बनाएगा। जल्द ही चंबल रिवर फ्रंट के सौंदर्यकरण का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि कोटा में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। यहां अर्बन ट्रांस्फॉर्मेशन की बेहतरीन मिसाल देखने को मिली है।

कोटा को मिली ये सौगातें

सिटी मॉल फ्लाईओवर- झालावाड़ रोड़ पर यातायात जाम की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 650 मीटर की लम्बाई में 47 करोड़ रूपये की लागत से 4 लेन फ्लाई ओवर का निर्माण करवाया गया है। इन्दिरा गांधी फ्लाईओवर- कोटा शहर के प्रमुख व्यवसाय केन्द्र गुमानपुरा में आवागमन के दौरान लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए 1200 मीटर की लम्बाई में 57 करोड़ की लागत से 2 लेन एलिवेटेड रोड़ का निर्माण करवाया गया है।अनन्तपुरा फ्लाईओवर- अनन्तपुरा तिराहे पर यातायात के सुगम संचालन के लिए 530 मीटर की लम्बाई में कोटा से झालावाड़ की ओर तथा 1000 मीटर की लम्बाई में भामाशाह मण्डी से कोटा शहर की ओर 65 करोड़ की लागत से दो 2 लेन फ्लाई ओवरांे का निर्माण करवाया गया है। महाराणा प्रताप फ्लाईओवर- बूंदी रोड़ पर महाराणा प्रताप चौराहे पर यातायात जाम की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 467 मीटर की लम्बाई में 42 करोड़ की लागत से 2 लेन फ्लाई ओवर का निर्माण करवाया गया है। गोबरिया बावड़ी से नेहरू पार्क तक रोड़ का नवीनीकरण- रेलवे स्टेशन से झालावाड रोड़ पर यातायात को सुगम करने की दृष्टि से 31.50 करोड़ की लागत से कोटा शहर की मुख्य सड़क गोबरिया बावड़ी से नेहरू पार्क तक का विस्तार, सुदृढ़ीकरण, सौन्दर्यकरण एवं विद्युतीकरण किया गया है।अण्टाघर चौराहे पर अण्डरपास- अण्टाघर चौराहे पर लगातार यातायात जाम की समस्या से अस्पताल एवं राजकीय कार्यालयों में आने-जाने में समस्या रहती थी इसके निराकरण के लिए 29 करोड़ की लागत से अण्डरपास का निर्माण तथा सौन्दर्यकरण का कार्य करवाया गया है। एरोड्राम चौराहे पर अण्डरपास- एरोड्राम चौराहे पर यातायात जाम की समस्या के निराकरण के लिए 50 करोड़ की लागत से अण्डरपास का निर्माण तथा सौन्दर्यकरण का कार्य करवाया गया है।

जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति

गोबरिया बावड़ी अण्डरपास- गोबरिया बावड़ी चौराहे पर चारों ओर से आने वाले वाहनों से आये दिन जाम की समस्या के स्थाई निराकरण के लिए 31.50 करोड़ की लागत से अण्डरपास का निर्माण तथा सौन्दर्यकरण का कार्य करवाया गया है। ग्रेड सेपरेटर कोटड़ी रोड़- कोटड़ी चौराहे पर यातायात के सुगम संचालन के लिए 10 करोड़ की लागत से ग्रेड सेपरेटर का निर्माण तथा सौन्दर्यकरण का कार्य करवाया गया है। गुमानपुरा पार्किंग- शहर के प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र गुमानपुरा में पार्किंग की समस्या के निदान के लिए 17 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग विकसित की गई है। इस पार्किंग में 288 कार एवं 428 दुपहिया वाहनांे की पार्किंग की व्यवस्था है। सरोवर टाकिज आर्य समाज रोड़ पार्किंग - शहर के प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र रामपुरा में पार्किंग की समस्या के निदान के लिए 12 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग विकसित की गई है। इस पार्किंग में 173 कार एवं 132 दुपहिया वाहनो की पार्किंग की व्यवस्था है। 
अदालत चौराहा- अदालत चौराहे पर यातायात सुगम करने तथा पर्यटन की दृष्टि से सौन्दर्यकरण कार्य 12 करोड़ की लागत से कराया गया है। इसमें अदालत चौराहे का विकास, चारों तरफ फसाड़ कार्य एवं वियतनाम मार्बल पत्थर के चार वृहत कलात्मक नक्काशीनुमा हाथी इत्यादि का कार्य किया गया है।
घोड़े वाले बाबा चौराहा- घोड़े वाले बाबा चौराहे पर यातायात सुगम करने तथा सौन्दर्यकरण की दृष्टि से 13 करोड़ की लागत से चौराहे का विकास एवं चौराहे पर बांसवाड़ा मार्बल से 23 मीटर ऊंचे मोन्यूमेंट्स का निर्माण किया गया है जिसमें पत्थर की नक्काशी से प्राचीन युद्ध का चित्रण, मार्बल के घुड़सवार, मार्बल के शेर, जालिया, फव्वारे आदि का कार्य किया गया है। 

33 करोड़ की लागत से सौन्दर्यकरण कार्य

विवेकानन्द चौराहा पर हैरिटेज स्ट्रीट- नयापुरा स्थित विवेकानन्द चौराहे पर यातायात सुगम करने तथा पर्यटन की दृष्टि से सौन्दर्यकरण कार्य 33 करोड़ की लागत से कराया गया है। इसमें गन मेटल से बनी स्वामी विवेकानन्द की 15 फीट ऊंची मूर्ति, चोराहे के चारों तरफ स्थित भवनों में स्टोन फसाड का कार्य एवं डेकोरेटिव लाइटिंग का कार्य किया गया है। महाराव भीमसिंह चिकित्सालय में नवीन ओ.पी.डी. ब्लॉक- महाराव भीमसिंह चिकित्सालय में 40 करोड़ की लागत से भूतल एवं तीन मंजिला राजस्थानी निर्माण शैली में ओपीडी ब्लॉक का निर्माण किया गया है। इस बिल्डिंग में समस्त विभागों की ओ.पी.डी. समस्त प्रकार की जांचों, आईसीयू ऑपरेशन थियटर आदि का प्रावधान किया गया है एवं बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा की गई है। जे.के. लोन अस्पताल में नवीन ओ.पी.डी. ब्लॉक- जे.के लोन अस्पताल में 12 करोड़ की लागत से भूतल एवं 2 मंजिला नवीन ओपीडी ब्लॉक का निर्माण राजस्थानी शैली में किया गया है। इस भवन में पेडियाट्रिक एवं गायनोकोलोजी विभागो की ओ.पी.डी, जांचें, आईसीयू, ऑपरेशन थियटर आदि का प्रावधान किया गया है। बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा की गई है। जे.के. लोन अस्पताल में नवीन आई.पी.डी. ब्लॉक- जे.के. लोन अस्पताल में 18 करोड़ की लागत से भूतल एवं 3 मंजिला नवीन आईपीडी का निर्माण किया गया है, इस भवन में शिशु के उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं युक्त नीकु-पीकु एवं सामान्य वार्डाे में 183 बेड्स का प्रावधान है।  एम.बी.एस. अस्पताल में डीलक्स कोटेज वार्ड का निर्माण- महाराव भीमसिंह अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं युक्त 68 करोड़ की लागत से बेसमेंट एवं 5 मंजिला डीलक्स कोटेज वार्ड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसमें लगभग 160 बेड्स की सुविधा उपलब्ध होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें