ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानजन आक्रोश यात्रा की शुरुआत पर बोले जेपी नड्डा, जब से दिल्ली का इंजन हटा, राजस्थान में विकास घटा

जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत पर बोले जेपी नड्डा, जब से दिल्ली का इंजन हटा, राजस्थान में विकास घटा

राजस्थान में जनाक्रोश यात्रा की शुरुआत पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है राज्य की कांग्रेस सरकार सूबे में विकास की सुध नहीं ले रही है। राजस्थान का विकास घट गया है।

जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत पर बोले जेपी नड्डा, जब से दिल्ली का इंजन हटा, राजस्थान में विकास घटा
Abhishek Mishraहिन्दुस्तान टीम,जयपुरThu, 01 Dec 2022 05:08 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर प्रदेश की सुध नहीं लेने और विकास घटाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब से राजस्थान में दिल्ली का इंजन हटा है, तबसे विकास घटा है। जेपी नड्डा ने राजस्थान ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनाक्रोश यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि राजस्थान में जबसे कांग्रेस की सरकर आई है लोगों की समस्याएं और बहन बेटियों पर अपराध बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपनी मन मर्जी से सब कुछ चला रही है और इसी का परिणाम है कि जबसे भाजपा की सरकार गई है विकास घटता जा रहा है। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुरु की जा रही जनाक्रोश यात्रा की शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में जब से दिल्ली का इंजन हटा है, प्रदेश का विकास भी घटा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा  राजस्थान के विकास के लिए सहयोग करती रही है। विकास घटाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही हैं। जिन्होंने राजस्थान की चिंता कम और अपने एवं अपनी पार्टी नेताओं और आकाओं की चिंता ज्यादा की है। उन्होंने कहा कि क्या यह सचाई नहीं है कि ग्रामीण गौरव पथ योजना जिसके जरिए गांवों को क्रंकीट सड़क मिलती थी बंद कर दी गई।

भाजपा अध्यक्ष ने राजस्थान में पिछले चार साल पर चर्चा करते हुए कहा कि श्री गहलोत एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था लेकिन यह वादा अभी तक नहीं निभाया गया। राजस्थान में भामाशाह योजना का नाम बदल कर जनाधार कर दिया गया। भामाशाह स्वास्थ्य योजना को चिरंजीवी योजना बना दिया गया। ये लोग नाम बदलते हैं हमारी योजनाओं के और जो अन्नपूर्णा योजना चल रही थी उसे इंदिरा रसोई योजना कर दिया गया। कांग्रेस जनता की सेवा नहीं करती है। इन्हें भारत की संस्कृति से जुडा नाम पसंद नहीं हैं और एक परिवार से जुडा नाम लेकर गीत गाते हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि जब वे यात्रा में जाये तो लोगों बताना हैं कि हम आक्रोशित इसिलए हैं कि कांग्रेस आंखों में धूल झोंकती हैं। भ्रष्टाचार में राजस्थान नंबर वन, पेट्रोल एवं डीजल की रेट, बेरोजगारी, महिलाहों के अत्याचार, दलित अपराध आदि में रिकॉर्ड बनाया गया हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल के दाम घटाये और राज्यों में भी हमारी सरकारों ने भी दाम घटाये लेकिन अशोक गहलोत गुजरात में जाकर चर्चा करते हैं और राजस्थान में पेट्रोल के दाम नहीं घटाते हैं। राजस्थान में लोग महंगी बिजली खरीद रहे है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासन में सांप्रदायिक तनाव भी बढ़ गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ताकत लगाएंगे। आक्रोशित जनता को सुनेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनायेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें