ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानराजस्थान चुनाव 2018: बीजेपी के संस्थापक सदस्य जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र कल थामेंगे कांग्रेस का हाथ

राजस्थान चुनाव 2018: बीजेपी के संस्थापक सदस्य जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र कल थामेंगे कांग्रेस का हाथ

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सचिन पायलट ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने...

राजस्थान चुनाव 2018: बीजेपी के संस्थापक सदस्य जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र कल थामेंगे कांग्रेस का हाथ
जयपुर | एजेंसियांTue, 16 Oct 2018 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सचिन पायलट ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, मानवेंद्र नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता लेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि मानवेंद्र के साथ साथ उनकी पत्नी चित्रा सिंह भी कांग्रेस में शामिल होंगी। 

मेरे भाषण देने से कांग्रेस के वोट कटते हैं, इसलिए प्रचार करने नहीं जाता : दिग्विजय

राजस्थान के शिव से भाजपा विधायक मानवेंद्र ने पिछले ही महीने बाड़मेर में एक बड़ी स्वाभिमान रैली की आयोजित की थी। इसमें उन्होंने भाजपा में रहना भूल करार दिया था। माना जाता है कि मानवेंद्र की भाजपा के राज्य नेतृत्व और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लंबे समय से अनबन चल रही थी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने को एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, भाजपा ने कहा है कि मानवेंद्र के इस कदम से पार्टी पर असर नहीं पड़ेगा। संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा, मानवेंद्र का यह राजनीतिक रूप से गलत फैसला है। इसका भाजपा पर कोई असर नहीं होगा। राजपूत मतदाता भाजपा के साथ रहे हैं और भाजपा के ही साथ रहेंगे।

छत्तीसगढ़: लोकसभा चुनावों में रहा है बीजेपी का दबदबा, कांग्रेस को मिलती है सिर्फ एक सीट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें