ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानदिव्या मदेरणा की राहुल गांधी संग भारत जोड़ो यात्रा फिर चर्चा में, जानिए क्या है वजह

दिव्या मदेरणा की राहुल गांधी संग भारत जोड़ो यात्रा फिर चर्चा में, जानिए क्या है वजह

राजस्थान से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा आज एक बार फिर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं है। इस दौरान दोनों खुलकर बात करते हुए नजर आए और तेज रफ्तरा से चलते दिखाई दिए ।

दिव्या मदेरणा की राहुल गांधी संग भारत जोड़ो यात्रा फिर चर्चा में, जानिए क्या है वजह
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरMon, 05 Dec 2022 04:01 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Divya Maderna news:राजस्थान से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा आज एक बार फिर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं है। इस दौरान दोनों खुलकर बात करते हुए नजर आए और तेज रफ्तरा से चलते दिखाई दिए। दिव्या मदेरणा तीसरी बार यात्रा में शामिल हुई है। इससे पहले महाराष्ट्र औऱ मध्यप्रदेश में शामिल हुई थी। आज  भारत जोड़ो यात्रा में ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा राहुल गांधी के साथ पैदल मार्च करती दिखीं सांसद राहुल के दाईं ओर मदेरणा थीं तो बाईं ओर राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा। अचानक चलते चलते राहुल के एक्शन्स ने  वाली बात कह दी, उन्होंने अपने कांग्रेस के साथियों को चलते कैसे हैं ये समझाया। इस दौरान राहुल दोनों से खुलकर बात करते और तेज रफ्तार से चलते दिखे। बातों बातों में दोनों नेताओं को उन्होंने हाथों के इशारों से गैप मेंटेन करने की सलाह दी। एक और तस्वीर भी दिखी जिसमें विधायक रफीक खान को राहुल ने नजरअंदाज किया। 

दिव्या मदेरणा जोशी-धारीवाल साधती रहीं है निशाना 

बता दें, जोधपुर के ओसियां विधानसभा से कांग्रेस विधायक अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहतीं है। 25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने के बाद दिव्या मदेरणा गहलोत कैंप पर लगातार हमला कर रही है। हालांकि इन दिनों संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के सख्त निर्देंशों के बाद दिव्या मदेरणा गहलोत कैंप के मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी को निशाने पर लेने पर विराम लगा दिया है।  

राहुल गांधी संग एक फोटो पर दिए थे 7 कैप्शन

दिव्या मदेरणा की राहुल गांधी संग एक फोटो काफी चर्चा में रही थी। इस पर फोटों पर बीजेपी नेता ने कैप्शन मांगा था। दिव्या मदेरणा बीजेपी नेता का एक के बाद एक 7 धांसू कैप्शन दे दिए थे। कांग्रेस विधायक ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर भी इशारों में जमकर निशाना साधा। बता दें, दिव्या मदेरणा और राहुल गांधी की फोटो पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा था कि राहुल गांधी के चिपकने से कोई सीएम नहीं बन जाता। सांसद बेनीवाल का इशारा दिव्या मदेरणा की तरफ था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें