ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानदेविका कौन है? राजस्थान में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हुई शामिल

देविका कौन है? राजस्थान में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हुई शामिल

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। भोर में यात्रा झालावाड़ के काली तलाई से निकली। राहुल गांधी से से 26/11 की चश्मदीद गवाह देविका भी मिली। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई।

देविका कौन है? राजस्थान में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हुई शामिल
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरMon, 05 Dec 2022 10:24 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। भोर में यात्रा झालावाड़ के काली तलाई से निकली। राहुल गांधी के साथ सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा संग कई दिग्गज दिखे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीयाध्यक्ष से 26/11 की चश्मदीद गवाह देविका भी मिली।  युवक कांग्रेस के अध्यक्ष बी. श्रीनिवास ने ट्वीट कर कहा- 26/11 में मुम्बई आतंकी हमले की गोलियों से बची, फिर आतंकी कसाब की पहचान की। आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं, क्योंकि राहुल गांधी को भारत जोड़ते देखकर खुश है। देविका ने हिंसा को झेला है और वो 'जोड़ने' का महत्व जानती हैं। 

राहुल ने एंट्री के बाद किया सफर शुरू

राजस्थान में एंट्री के बाद राहुल गांधी ने आज अपना सफर शुरू किया। मुंबई आतंकी हमले की एकमात्र चश्मीद गवाह आज राहुल गांधी से मिली। देविक ने राहुल गांधी के यात्रा को देश के लिए यात्रा बताया।  बता दें, देविका को मुंबई आतंकी हमले में गोली लगी थी। उस समय देविका मात्र 9 साल की थी। तब मासूब बच्ती ने आतंकी कसाब को फायरिंग करते हुए देखा था।  देविका गवाह बनी और  कसाब को सजा दिलवाने में यह गवाही काफी अहम मानी गई। 

गहलोत-पायलट संग-संग

राहुल गांधी की यात्रा चवली से काली तलाई पहुंची है।  वाहनों का काफिला है। काफिले में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासार और राष्ट्रीय संगठन मंत्री केसी वेणुगोपाल के साथ-साथ गहलोत कैबिनेट के मंत्री भी शामिल थे।  राहुल गांधी सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ-साथ कभी-कभी राजस्थान के मंत्रियों से बात करते हुए नजर आए। राहुल गांधी के साथ भारी पुलिस का लवाजमा चल रहा है।  राहुल गांधी के आगे-पीछे हजारों की संख्या में मार्च कर रहे हैं। सड़क किनारे राहुल गांधी को देखने वालों की संख्या में खासी तादात में दिखाई दी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें