भजनलाल सरकार ने तबादलों की अवधि बढ़ाई, BDO,RTO, RFS के बंपर तबादले

लाइव हिंदुस्तान, जयपुर
Follow us on Google News
share

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने तबादलों की अवधि बढ़ा दी है। 22 फरवरी तक तबादलें हो सकेंगे। 20 फरवरी लास्ट डेट थी। इससे पहले सरकार ने 169 बीडीओ, 61 आरएफएस और 30 आरटीओ के बंपर तबादले किए है।

bhajan lala

राजस्थान वन विभाग में 61 आरएफएस के तबादले हुए है। प्राजस्थान में भजनलाल सरकार ने तबादलों की अवधि बढ़ा दी है। 22 फरवरी तक तबादलें हो सकेंगे। 20 फरवरी लास्ट डेट थी। इससे पहले सरकार ने 169 बीडीओ, 61 आरएफएस और 30 आरटीओ के बंपर तबादले किए है। भजनलाल सरकार ने 30 आरटीओ,  61 आरएफएस और करीब 169 बीडीओ के तबादले किए है। माना जा रहा है कि मंत्रियों और विधायकों की डिजायर के आधार पर ही तबादले हुए है।  दूसरी तरफ सरकार ने देर रात वन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।  एक ही स्थान पर जिले में चार-पांच वर्ष से ज्यादा समय से टिके डीएफओ, एसीएफ, रेंजर स्तर के अधिकारियों के तबादले हुए है। भजनलाल सरकार ने वन विभाग में बड़ा फेरबदल दिया है। 169 वन अधिकारियों के तबादले किए है।  माना जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के समय से मलाईदार पदों पर जमे वन अधिकारियों को बदला गया है। ऐसे में वे अधिकारी वर्तमान पदस्थापन के आस-पास ही अपने लिए सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचने की मशक्कत में जुटे थे। एक ही स्थान पर जिले में चार-पांच वर्ष से ज्यादा समय से टिके डीएफओ, एसीएफ, रेंजर स्तर के अधिकारियों के तबादले हुए है। 

सरकार ने 10 दिनों के लिए हटाई थी ट्रांसफर पर रोक

उल्लेखनीय है कि 10 की छूट के बाद भी चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खान सहित कई विभागों में काफी समय से ट्रांसफर नहीं हुए है। इसके चलते भजनलाल सरकार ने 10 दिनों के लिए ट्रांसफर पर लगे प्रतिबंध को हटाया हैं। सरकार ने यह अवधि 10 फरवरी से 20 फरवरी तक निर्धारित की। अब दो दिन और बढ़ा दी है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में अपने विभाग और मंत्रियों के यहां ट्रांसफर के लिए आवेदन किया। इस दौरान सरकार के कुछ मंत्रियों ने ट्रांसफर करने की अंतिम तिथि को एक-दो दिन बढ़ाने की मांग की थी। 

 गृह रक्षा के अधिकारियों का तबादला

सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बदलाव किया है. गृह विभाग की ओर जारी आदेश में 15 गृह रक्षा के अधिकारियो का तबादला, जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। आदेश में सभी 11 जिलों के गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र पर लगे अफसरों को बदला है। इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश भी दिए हैं। गृह विभाग की ओर जारी आदेश के अनुसार अनवर एच खान को रक्षा प्रशिक्षण केंद्र अजमेर, स्वाति शर्मा एसएसओ गृह रक्षा निदेशालय जयपुर, विकास लांबा को गण समादेष्टा सीमा गृह रक्षा दल बाडमेर, राजेश यादव को गण समादेष्टा सीमा गृह रक्षा दल गंगानगर, प्रदीप कुमार को गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र सीकर, प्रदीप शेट्टी को गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र बीकानेर और दौलत सिंह को गण समादेष्टा सीमा गृह रक्षा दल जैसलमेर लगाया गया है। राम सिंह मीणा को गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र कोटा, प्यारेलाल को गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र झुन्झनू, हरवीर परिहार को गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र भरतपुर, भानु शर्मा को गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र धौलपुर, प्रियंका कड़वासरा को गृह रक्षा परिषद के निर्मणगढ़ और अरुण सिंह भाटी को सीमा गृह रक्षा दल बीकानेर लगाया है।

Prem Narayan Meena

लेखक के बारे में

Prem Narayan Meena
रंगीले राजस्थान के हर रंग पर नजर रखने वाले प्रेम नारायण मीना का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है। भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से पत्रकारिता में एमए करने वाले प्रेम लाइव हिन्दुस्तान से पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया और न्यूज 18 राजस्थान जैसे संस्थानों में सेवा दे चुके हैं। राजस्थान की राजनीति, अपराध, खेल, संस्कृति समेत सभी खबरों और घटनाक्रम के विश्लेषण में उनकी विशेष पकड़ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़राजस्थान में 22 फरवरी तक हो सकेंगे तबादले, BDO,RTO, RFS के बंपर तबादले