भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी CM; आदिवासी-OBC के बाद BJP का ब्राह्मण कार्ड

लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
Follow us on Google News
share

Bhajan Lal Sharma Rajasthan CM: राजस्थान में नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री राज्य के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। विधायक दल की बैठक में फैसला।

rajasthan cm bhajanlal sharma diya kumar prem chand

Bhajan Lal Sharma New CM Of Rajasthan: भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण कार्ड चल दिया है। दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वासुदेव देवनानी को विधानसभा स्पीकर की जिम्मेदारी दी गई है।

भरतपुर के रहने वाले 56 वर्षीय भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रखा। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडेय की मौजूदगी में नव निर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भजनलाल ने पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के साथ वरिष्ठ नेताओं और जनता का आभार व्यक्त किया। इसके बाद वह राज्यपाल के पास गए और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

यह भी पढ़ें: पहली बार के MLA और शाह के करीबी, कौन हैं राजस्थान के नए सीएम भजनलाल

इससे पहले भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को और मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तीन राज्यों में सरकार बनाने वाली भाजपा ने आदिवासी, ओबीसी और सर्वणों को साधने की कोशिश की है।

दीया कुमारी: दीया कुमारी को भाजपा ने डिप्टी सीएम बनाया है। महारानी दीया कुमारी ने हाल ही में राजस्थान की राजसमंद लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया है। उन्होंने विद्याधर नगर से विधानसभा का चुनाव जीता है। जयपुर के पूर्व महाराजा भवानी सिंह की बेटी दीया कुमारी करीब एक दशक पहले राजनीति में आईं और उन्हें इस बार मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी माना जा रहा था। 

प्रेम चंद बैरवा: दीया कुमारी के अलावा भाजपा ने प्रेम चंद बैरवा को भी उपमुख्यमंत्री बनाया है। 54 साल के बैरवा दूदू विधानसभा सीट से जीतकर आए हैं। दलित समुदाय से आने वाले बैरवा पीएचडी डिग्री धारी हैं। 2018 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन संगठन के लिए काम करते रहने की वजह से उन्हें दोबारा मौका दिया गया और इस बार जीत के साथ उन्होंने डिप्टी सीएम का ओहदा भी पा लिया।

राजस्थान में कायम रहा रिवाज
राजस्थान में इस बार फिर तीन दशक पुराना रिवाज कायम रहा। जनता ने कांग्रेस की 5 साल पुरानी सरकार को हटाकर भाजपा को मौका दिया। 25 नवंबर को हुए मतदान में भाजपा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। 3 दिसंबर को जब नतीजे सामने आए तो भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस को 69 सीटों से संतोष करना पड़ा।

भाजपा ने घोषित नहीं किया था चेहरा
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी भाजपा इस बार सामूहिक नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरी थी। भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी दावेदार के नाम का ऐलान नहीं किया था। भाजपा के सीएम फेस को लेकर लंबे समय से अटकलें लग रहीं थीं। वसुंधरा राजे, बाबा बालकनाथ, गजेंद्र सिंह शेखावत समेत करीब आधा दर्जन नाम चर्चा में बने हुए थे।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए CM, दीया कुमारी और प्रेम चंद डिप्टी