भजनलाल शर्मा को गहलोत ने दी दोहरी बधाई, नए CM के लिए क्या-क्या कामना

लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
Follow us on Google News
share

राजस्थान में बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को प्रदेश की कमान सौंपी है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन्मदिन और शपथ पर उन्हें बधाई दी।

ashok gehlot bhajan lal

राजस्थान में बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को प्रदेश की कमान सौंपी है। भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें दोहरी बधाई दी। दरअसल, 15 दिसंबर को ही भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। पूर्व सीएम ने भजनलाल को बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की भी कामना की। 

अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन व शपथग्रहण की दोहरी बधाई। ईश्वर आपको स्वस्थ, सुखी व चिरायु जीवन प्रदान करें।' गहलोत ने अपने ट्वीट के साथ भजनलाल शर्मा को टैग भी किया है।

सोशल मीडिया पर बधाई देने के बाद अशोक गहलोत भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण में भी पहुंचे। मंच पर वह मुस्कुराते हुए भाजपा नेताओं से बातचीत करते दिखे। गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत भी बातचीत करते नजर आए, जिनके बीच कई मुद्दों पर टकराव रहा है और दोनों की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच चुकी है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव में गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को मात दी थी।

इससे पहले 12 दिसंबर को जब भजनलाल को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था तब भी पूर्व सीएम गहलोत ने उन्हें बधाई दी थी। तब गहलोत ने लिखा, 'श्री भजनलाल शर्मा को भाजपा विधायक दल का नेता बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में आप कार्य करते हुए प्रदेश के विकास की गति को आगे भी बनाए रखेंगे एवं राजस्थान को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में भूमिका निभाएंगे।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़भजनलाल शर्मा को गहलोत ने दी दोहरी बधाई, नए CM के लिए क्या-क्या कामना