हमारी ताकत कम नहीं; हार के बाद मिली जीत से गदगद हुए गहलोत; पायलट क्या बोले

लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
Follow us on Google News
share

Rajasthan Karanpur Result: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के एक महीने बाद करणपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। करणपुर में जीत मिलने के बाद कांग्रेस उत्साहित है।

bhajan lal sharma ashok gehlot sachin pilot

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के एक महीने बाद करणपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह ने भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 11 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। इस हार की वजह से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपने कैबिनेट में बदलाव करना पड़ सकता है। सुरेंद्रपाल सिंह को भाजपा सरकार ने वोटिंग से पहले ही मंत्री बना दिया था, लेकिन अब उन्हें पद छोड़ना पड़ सकता है।  

करणपुर में मिली जीत से कांग्रेस बेहद उत्साहित है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रुपिंदर सिंह की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा पर जोरदार प्रहार किया और कहा कि सरकार जाने के बाद भी कांग्रेस की ताकत कम नहीं हुई है। गहलोत ने एएनआई से बातचीत में कहा, '...जनता समझ गई है कि सरकार बनने के बाद भी हमारी ताकत कम नहीं हुई, इसका फायदा हमें लोकसभा चुनाव में मिलेगा। राजस्थान में सरकार इनकी बनी लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में इन्हें (BJP) देरी हुई, यह कोई सरकार चलाने के तौर तरीके हैं? जनता पर पहले ही इनका प्रभाव खराब पड़ा है ऐसे में इसका फायदा हमें होगा।'

जनता ने सबस सिखाया: गहलोत
अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर कुन्नर को बधाई देते हुए कहा कि यह भाजपा के अभिमान की हार है। उन्होंने कहा कि जनता ने सबक सिखा दिया है। गहलोत ने कहा, ' श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है।'

क्या बोले सचिन पायलट
रुपिंदर सिंह के लिए करणपुर में प्रचार करने वाले सचिन पायलट ने भी पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की और जनता का आभार जताया। पायलट ने एक्स पर कहा, 'श्रीकरणपुर विधानसभा उपचुनाव में श्री रुपिंदर सिंह कुन्नर जी के विजयी होने पर उन्हें शुभकामनाएं। स्व. श्री गुरमीत सिंह कुन्नर जी द्वारा किए गए जनहित, जनकल्याण एवं क्षेत्र के विकास के कार्यों को अपने हृदय में रखकर जनता ने मतदान किया था। मुझे खुशी है कि श्रीकरणपुर की स्वाभिमानी जनता ने कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा पर विश्वास जता कर प्रगति, खुशहाली और अपने सुरक्षित भविष्य को चुना है। इस जनादेश रूपी आशीर्वाद के लिए श्रीकरणपुर की जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़हमारी ताकत कम नहीं; हार के बाद मिली जीत से गदगद गहलोत; पायलट भी बोले