ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानअग्निपथ योजना: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, नाराजगी की बताई ये वजह

अग्निपथ योजना: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, नाराजगी की बताई ये वजह

राजस्थान में अग्निपथ योजना का विरोध जारी है। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आज केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को काले झंडे दिखाए। काफिले को रोकने का प्रयास किया।

अग्निपथ योजना: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, नाराजगी की बताई ये वजह
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरTue, 21 Jun 2022 08:01 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में अग्निपथ योजना का विरोध जारी है। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आज केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को काले झंडे दिखाए। बाड़मेर के पोकरण में कांग्रेस कार्यकर्ता शेखावत के काफिले के सामने आ गए और विरोध-प्रदर्शन करने लग गए। राहुल गांधी जिंदाबाद और अग्निपथ योजना वापस लेने के नारे लगाने लगे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया है। दरअसल, आज केंद्रीय मंत्री शेखवात एक दिवसीय पोकरण दौरे पर रहे। शेखावत ने भाजपा के बूथ स्तरीय बैठक को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और नारेबाजी करने लग गए।

राहुल गांधी जिंदाबाद के लगाए नारे 

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष भोमसिंह भणियाणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का काफिला रोककर राहुल गांधी जिंदाबाद और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही पोकरण में कांग्रेस संगठन ने भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर के नेतृत्व में अग्निपथ और ईडी के बार बार राहुल गांधी को परेशान करने सहित केन्द्र सरकार की कई दमनकारी नीतियों का विरोध प्रदर्शन किया गया। भोमसिंह का कहना है कि हमारे नेता राहुल गांधी को ईडी बेवजह पूछताछ कर परेशान कर रही है। ईडी बार-बार बुलाकर करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अपमान कर रही है। ईडी की पूछताछ का हम विरोध करते हैं। पीएम मोदी के इशारे पर जांच एजेंसियां राहुल गांधी को टारगेट कर रही है। 

राजस्थान में अग्निपथ को लेकर जारी है बवाल 

उल्लेखनीय है कि अग्निपथ योजना के विरोध में राजस्थान में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ने 27 जून के  बड़े विरोध-प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल रैली को सफल बनाने के लिए जोधपुर में जनसंपर्क कर रहे हैं। प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी जयपुत समते अलवर, धौलपुर और कोटा में धारा 144 लगा दी गई है। सोमवार को कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया था। सीएम गहलोत ने अग्निपथ स्कीम को देशहित में नहीं बताया है। गहलोत ने कहा कि योजना से लाखों युवा आक्रोशित है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें