ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानराजस्थान सचिवालय सेवा के 250 नवीन पद सृजित, गहलोत का बड़ा फैसला

राजस्थान सचिवालय सेवा के 250 नवीन पद सृजित, गहलोत का बड़ा फैसला

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान सचिवालय सेवा राजपत्रित और राजस्थान सचिवालय  मंत्रालयिक  सेवा अराजपत्रित में 250 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है।  इस निर्णय से पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे। 

राजस्थान सचिवालय सेवा के 250 नवीन पद सृजित, गहलोत का बड़ा फैसला
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरThu, 23 Mar 2023 02:13 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान सचिवालय सेवा राजपत्रित और राजस्थान सचिवालय  मंत्रालयिक  सेवा अराजपत्रित में 250 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है।  इस निर्णय से पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे। सीएम गहलोत के इस निर्णय से वरिष्ठ शासन उप सचिव के दो पद, शासन उप सचिव के 8 पद, सहायक शासन सचिप के 19 पद,  अनुभागधिकारी के 31 पद,  सहायक अनुभागधिकारी के 51 पद, लिपिक ग्रेड प्रथम के  55 पद, लिपिक ग्रेड द्धितीय के 84 नवीन पद सहित कुल 250 पद सृजित किए है। अभी इन सेवाओं के कुल पद 1972 है, जिन्हें बढ़ाकर  2222 कर दिया गया है। इससे सचिवालय सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। 

गहलोत का कर्मचारियों को तोहफा 

बता दें सचिवालय सेवा के अधिकारी लंबे समय से सीएम गहलोत के पद बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सचिवालय अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मेघराज पंवार ने इस संबंध में कई बार मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। मेघराव पंवार एक बार धरने पर भी बैठ गए थे। हालांकि, मांगे पूरे होने के आश्वासन के बाद धरने समाप्त कर दिया था। अधिकारी और कर्मचारी राज्य सरकार से लंबे समय से कैडर स्टेंथ बढ़ाने की मांग कर रहे थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें