राजस्थान में बोरिंग खुदाई के दौरान निकले चांदी जैसे पत्थर, उठाने के लिए मची होड़; खूब उठाकर ले गए लोग

Feb 12, 2026 07:06 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, अलवर, राजस्थान
share Share
Follow Us on

लोगों में इस धातु जैसी चीज को लूटने के लिए होड़ मच गई और वहां काफी भीड़ लग गई। इसी दौरान लोग अपने कपड़े खोलकर बोरिंग खुदाई की वजह से वहां जमा कीचड़ व मिट्टी के अंदर से इस चमकदार पत्थर को उठाने लगे।

राजस्थान में बोरिंग खुदाई के दौरान निकले चांदी जैसे पत्थर, उठाने के लिए मची होड़; खूब उठाकर ले गए लोग

अरावली की गोद में बसे राजस्थान के अलवर शहर में गुरुवार को उसे समय हड़कंप मच गया, जब शहर की अलकापुरी कॉलोनी में हो रही एक सरकारी बोरिंग की खुदाई के दौरान जमीन से मिट्टी के साथ चांदी जैसे चमकदार पत्थर निकलने लगे। यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। जिसके बाद बोरिंग मशीन कर्मचारियों के साथ ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मिलकर बोरिंग के दौरान निकलने वाले कीचड़ में से चमकदार पत्थरों को उठाने लगे, इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना के वीडियो बना लिए।

शहर में पानी की कमी से निपटने प्रशासन करवा रहा बोरिंग

दरअसल आने वाले गर्मी के मौसम में पानी की कमी से निपटने के लिए और लोगों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए जलदाय विभाग की तरफ से इन दिनों शहर में जगह-जगह बोरिंग की खुदवाई जा रही है। इसी दौरान शहर की अलकापुरी कॉलोनी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बीच में बोरिंग खुदाई का काम 2 दिन पहले शुरू हुआ था। बोरिंग खुदाई के दौरान गुरुवार सुबह अचानक कीचड़ के साथ चांदी जैसी चमकदार वस्तु निकलने लगी। इस खबर के शहर में फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व दुकानदार मौके पर इकट्ठा हो गए।

लोगों में चमकीले पत्थरों को लूटने के लिए मच गई होड़

लोगों में इस धातु जैसे दिखने वाले पत्थरों को लूटने के लिए होड़ मच गई और वहां काफी भीड़ लग गई। इसी दौरान लोग अपने कपड़े खोलकर बोरिंग खुदाई की वजह से वहां जमा कीचड़ व मिट्टी के अंदर से इस चमकदार पत्थर को उठाने लगे। इसी दौरान स्थानीय दुकानदारों ने इस मामले की सूचना स्थानीय पार्षद व प्रशासन को दे दी। जिसके बाद प्रशासन मामले की जांच पड़ताल में जुट गया। हालांकि अबत यह साफ नहीं हो पाया है की चांदी जैसी चमकदार दिखने वाली यह चीज असलियत में है क्या।

उठाने के लिए दूर-दूर के इलाकों से आए लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही बोरिंग खुदाई के दौरान चांदी निकलने की खबर लोगों को मिली, तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और लोगों में इसको लूटने को लेकर अफरातफरी मच गई। दरअसल इन दिनों चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं, इसलिए बोरिंग कर्मचारियों सहित स्थानीय दुकानदार व आम लोग भी इस मौके का फायदा उठाने के लिए कीचड़ की मिट्टी से चमकदार दिखने वाली वस्तु के पत्थरों को इकट्ठा करने लगे और उसको लेकर भागने लगे।

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चांदी समझकर लोग जिस पत्थर को उठाकर ले गए हैं, वह असलियत में क्या है। उधर इस मामले की सूचना प्रशासन को दे दी गई है, और यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि चमकदार दिखने वाली चीज आखिर क्या है। लेकिन इसके बाद भी यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट- हंसराज

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Silver-like stones unearthed during boring in Rajasthan, sparking scramble to loot them
;;;