Hindi Newsराजस्थान न्यूज़SDM Hanuman Ram arrested for appearing as a dummy candidate in SI recruitment exam
SI भर्ती मामले में SDM की हुई गिरफ्तारी; डमी कैंडिडेट बनकर दी थी परीक्षा- ऐसे खुला राज

SI भर्ती मामले में SDM की हुई गिरफ्तारी; डमी कैंडिडेट बनकर दी थी परीक्षा- ऐसे खुला राज

संक्षेप:

  • जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ एसडीएम हनुमान राम को पकड़ा गया है। इनके ऊपर डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने का आरोप है।

Apr 10, 2025 12:48 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जैसलमेर
share Share
Follow Us on

SI भर्ती परीक्षा- 2021 फर्जीवाडे में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस द्वारा की गई नई गिरफ्तारी से चारो तरफ हलचल मच गई है। इस बार जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ एसडीएम हनुमान राम को पकड़ा गया है। इनके ऊपर डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने का आरोप है। इसका खुलासा पिछले दिनों जोधपुर पुलिस द्वारा पेपर लीक मामले में पकड़े गए दो आरोपी नरपत राम और उसकी पत्नी इंद्रा द्वारा किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे खुला राज

पकड़े गए दंपति ने पूछताछ में कबूला था कि एसडीएम हनुमान राम ने डमी कैंडिडेट बनकर एसआई भर्ती परीक्षा- 2021 दी थी। इसी आधार पर हनुमान राम को एसओजी द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों से पहले हरखू जाट को पकड़ा गया था, जिसकी जगह पर हनुमान राम ने परीक्षा दी थी। उसने पूछताछ में बताया था कि उसके लिए डमी कैंडिडेट का इंतजाम इंद्रा और उसके पति नरपतराम ने कराया था।

ये भी पढ़ें:60 फीट से गिरा शख्स, राजस्थान में हॉट एयर बैलून की रस्सी टूटने से जमीन पर गिरा

एसडीएम हनुमान राम कौन हैं

एसडीएम हनुमान राम साल 2016 से आरएएस की तैयारी कर रहे थे। पहली बार में सफलता हाथ नहीं लगी तो दोबारा परीक्षा में बैठे और मेहनत रंग लाई। हनुमान राम ने आरएएस परीक्षा-2021 में 22वीं रैंक लाई थी। हालांकि इससे पहले उनका चयन सांख्यिकी विभाग में हुआ था, और उन्होंने दूसरा प्रयास नौकरी के साथ ही दिया था। और बतौर एसडीएम जालौर, सांचौर और अब जैसलमेर में काम कर रहे हैं।

SI भर्ती, पेपर लीक और फिर गिरफ्तारियां

राजस्थान में साल 2021 में एसआई भर्ती परीक्षा हुई थी। इसमें कुल 859 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवदेन मांगे गए थे, जिसमें करीब आठ लाख उम्मीदवारों ने अपना एप्लीकेशन दिया था। परीक्षा, फिजिकल और इंटरव्यू सब कुछ होने के बाद रिजल्ट भी आ गया। इसमें पेपर लीक का मामला सामने आया कि हसनपुरा में पेपर लीक हुआ है। फिर 2023 में नई सरकार बनी तो पेपर लीक की जांच के लिए एसआईटी गठित हुई और 2024 से गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।