Hindi Newsराजस्थान न्यूज़school bus and pickup vehicle collides in alwar Rajasthan driver condition critical,
राजस्थान के अलवर में स्कूल बस और पिकअप की टक्कर, ड्राइवर की हालत गंभीर; 3 बच्चों को भी हल्की चोटें

राजस्थान के अलवर में स्कूल बस और पिकअप की टक्कर, ड्राइवर की हालत गंभीर; 3 बच्चों को भी हल्की चोटें

संक्षेप:

राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस और पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में तीन बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं।

Jan 09, 2026 12:44 pm ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अलवर
share Share
Follow Us on

राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर क्षेत्र के ईशराकाबास गांव में शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस और पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर होने से हड़कंप मच गया। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कोटपूतली रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में तीन बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस का एक्सीडेंट होने की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि हादसा गुता गांव के पास स्थित गौशाला के नजदीक हुआ। प्राइवेट स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी तभी सामने से आ रही पिकअप चालक ने बस में सामने से टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर गाड़ी में फंस गया। हादसे में पिकअप ड्राइवर महेन्द्र सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे कोटपूतली रेफर कर दिया गया।

इस घटना में तीन बच्चों को भी हल्की चोटें आई है। घटना की सूचना पर बानसूर से तीन से चार एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने ली राहत की सांस

वहीं बस में सवार सभी बच्चों के सुरक्षित होने से अभिभावकों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बच्चों को बाद में दूसरे वाहन से स्कूल भेजा गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

रिपोर्ट : हंसराज

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।