झंडा फहराने के बाद IAS टीना डाबी से हो गई 'बड़ी चूक', वीडियो हो रहा जमकर वायरल

Jan 26, 2026 04:15 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि काम के बोझ के चलते ऐसा होना स्वाभाविक है।

झंडा फहराने के बाद IAS टीना डाबी से हो गई 'बड़ी चूक', वीडियो हो रहा जमकर वायरल

राजस्थान के बाड़मेर की जिलाधिकारी टीना डाबी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। टीना डाबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा जिसमें वे गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के बाद सैल्यूट करने के समय हड़बड़ाती हुई नजर आ रही हैं। टीना दिशा को लेकर काफी कन्फ्यूज नजर आईं। उन्हें ये समझ नहीं आ रहा था कि किस दिशा में सैल्यूट करना है।

दरअसल जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के दौरान पुलिस अधिकारी, स्कूल के बच्चे और अन्य स्टाफ मौजूद था। इस दौरान राष्ट्रगान बज रहा था तो था तो सभी अनुशासन में थे और तय प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहे थे। इस दौरान टीना ने ध्वजारोहण किया और सैल्यूट करने के लिए तिरछी खड़ी हो गईं।

सुरक्षाकर्मी ने की मदद

आईएएस अधिकारी को बिल्कुल भी समझ नहीं आया कि उन्हें सैल्यूट करने के लिए किसी दिशा में मुड़ना है। वे थोड़ी देर इधर-उधर भी मुड़ती हैं। इस दौरान उनके पीछे मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उन्हें इशारा कर सही दिशा की जानकारी दी। वीडियो में ऐसा सा लग रहा है कि उन्‍हें पता ही नहीं है कि झंडा फहराने के बाद क्या करना है। कार्यक्रम का अब ये छोटा सा पल सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि काम के बोझ के चलते ऐसा होना स्वाभाविक है।

टीना डाबी ने दी सफाई

इस बीच टीना ने वीडियो वायरल होने के बाद एक न्यूज चैनल से बातचीत की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर दोनों ओर कर्मचारी खड़े थे ऐसे में वे उन्हें देखते हुए स्वाभाविक रूप से थोड़ा तिरछी खड़ी हो गई थी। उन्होंने इसे सामान्य स्थिति बताते हुए कहा कि उन्होंने किसी अनादर नहीं किया।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें