Hindi Newsराजस्थान न्यूज़remote operated indian air force jet crashes in jaisalmer near indo pak border no casualities reported
Ind-PAK सीमा के पास रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट की फोर्स लैंडिंग, IAF ने क्या बताया?

Ind-PAK सीमा के पास रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट की फोर्स लैंडिंग, IAF ने क्या बताया?

संक्षेप:

 IAF Aircraft Crash Jaisalmer News: रामगढ़ पुलिस स्टेशन के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) प्रेम शंकर ने बताया कि मानवरहित हवाई वाहन (UAV) को भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित चक नंबर 3, सत्तार माइनर के एक खेत से बरामद किया गया है।

Nov 20, 2025 05:57 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, जैसलमेर
share Share
Follow Us on

राजस्थान के जैसलमेर में आज भारतीय वायुसेना का एक विमान की फोर्स लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि कोई ऐसी चिंता की बात नहीं है क्योंकि यह रिमोट से चलने वाला विमान था और इसमें किसी व्यक्ति या कहें एयरफोर्स पायलट की उपस्थिति नहीं थी। इस घटना में किसी भी व्यक्ति या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां यह हादसा हुआ है,वह भारत-पाक सीमा के पास पड़ता है। भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि एक IAF रिमोट से संचालित विमान (RPA), जो एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था, इंजन में खराबी आने के बाद जैसलमेर के पास सुरक्षित रूप से आपात लैंडिंग के लिए मजबूर हुआ।" RPA भारतीय वायु सेना की टोही (reconnaissance) और निगरानी (surveillance) क्षमताओं का एक अभिन्न अंग है। वायु सेना ने आगे बताया कि RPA को एक खाली खेत में उतारा गया, जिसके परिणामस्वरूप जमीन पर कोई नुकसान नहीं हुआ और खुद RPA को भी न्यूनतम क्षति हुई।

रामगढ़ पुलिस स्टेशन के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) प्रेम शंकर ने बताया कि मानवरहित हवाई वाहन (UAV) को भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित चक नंबर 3, सत्तार माइनर के एक खेत से बरामद किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस स्टेशन की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बाद में, भारतीय वायु सेना (IAF) के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और UAV को अपने कब्जे में ले लिया।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।