Hindi Newsराजस्थान न्यूज़relief after 18 years rajasthan high court cancelled removal of constable from department
18 साल बाद मिली राहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने CRPF कांस्टेबल की बर्खास्तगी रद्द की, बहाली का आदेश

18 साल बाद मिली राहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने CRPF कांस्टेबल की बर्खास्तगी रद्द की, बहाली का आदेश

संक्षेप:

आदेश को रद्द करते हुए उसे दोबारा नौकरी में बहाल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने आदेश को रद्द करते हुए कहा कि मेडिकल परिस्थितियों से जुड़ी अनुपस्थिति को आधार बनाकर इतनी कठोर सजा देना न केवल असंगत था, बल्कि इसमें निष्पक्षता और मानवीय दृष्टिकोण की भी अनदेखी की गई।

Feb 08, 2026 01:09 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share Share
Follow Us on

राजस्थान हाईकोर्ट ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक कांस्टेबल को 2002 में सेवा से हटाए जाने के आदेश को रद्द करते हुए उसे दोबारा नौकरी में बहाल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने आदेश को रद्द करते हुए कहा कि मेडिकल परिस्थितियों से जुड़ी अनुपस्थिति को आधार बनाकर इतनी कठोर सजा देना न केवल असंगत था, बल्कि इसमें निष्पक्षता और मानवीय दृष्टिकोण की भी अनदेखी की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'चौंकाने वाली सजा'

इस मामले पर जस्टिस आनंद शर्मा ने हंस राज दोई की याचिका पर सुनवाई करते हुए 3 फरवरी को दिए फैसले में कहा कि एक ऐसे जवान, जिसका रिकॉर्ड बहादुरी, समर्पण और सराहना से भरा रहा हो, उसे कथित अनुशासनहीनता के आरोप में सेवा से हटाना चौंकाने वाली सजा है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुशासन लागू करने के नाम पर निष्पक्षता, तर्कसंगतता और मानवता की अनदेखी नहीं की जा सकती।

ये भी पढ़ें:पहले बीड़ी पी,फिर उतार दिया मौत के घाट; राजस्थान में कर्ज चुकाने को लेकर हत्या

कोर्ट ने गिनाई खामियां

कोर्ट ने पाया कि विभागीय जांच में कई गंभीर खामियां थीं। बिना पर्याप्त सबूत के उनकी अनुपस्थिति को डेजर्शन यानी भगोड़ा घोषित करना अधिकारियों के गलत दृष्टिकोण को दर्शाता है। कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड में यह साबित करने के लिए कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि उनकी अनुपस्थिति जानबूझकर और बिना वजह थी। जांच के दौरान उन्हें विभाग द्वारा इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों की प्रतियां भी नहीं दी गईं, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत ऑडी अल्टरम पार्टम (दूसरे पक्ष को सुनने का अधिकार) का उल्लंघन है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपपत्र ही कानूनी रूप से कमजोर आधार पर तैयार किया गया था और जांच अधिकारी के निष्कर्ष अनुमान पर आधारित थे, न कि ठोस साक्ष्यों पर।

कोर्ट ने दोई के सेवा रिकॉर्ड पर भी ध्यान दिया, जिसमें उन्हें कई बार सराहना पत्र और नकद पुरस्कार भी मिले थे। वे 1995 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और गुजरात दंगों के बाद तैनाती तथा भुज भूकंप के दौरान राहत कार्यों में भी शामिल रहे थे। कोर्ट ने माना कि कथित झगड़े की घटना उनके अनुपस्थित रहने के दौरान हुई थी और इसकी सूचना भी उन्होंने स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों को दी थी। हाईकोर्ट ने 2002 से 2003 के बीच पारित सेवा समाप्ति से जुड़े सभी पांच आदेशों को रद्द करते हुए सीआरपीएफ को 60 दिनों के भीतर उन्हें सेवा में बहाल करने, सेवा निरंतरता और वरिष्ठता देने का निर्देश दिया। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि बीच की अवधि का वेतन नहीं मिलेगा और आर्थिक लाभ केवल सांकेतिक आधार पर दिए जाएंगे।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।