Hindi Newsराजस्थान न्यूज़REET Paper Leak Update Latest News Charges framed against 130 accused
REET: पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट, इन अभियुक्तों पर कोर्ट में चार्जशीट पेश

REET: पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट, इन अभियुक्तों पर कोर्ट में चार्जशीट पेश

संक्षेप:

  • पेपर लीक मामले के मुख्य अभियुक्त रामकृपाल मीणा और राजूराम ईराम सहित 11 अभियुक्तों पर आईपीसी की धारा 420, 201, 120बी, राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा 4/6, 6ए और आईटी एक्ट की धारा-72 के तहत आपराधिक आरोप तय किए गए हैं।

Oct 09, 2024 07:31 pm ISTPrem Narayan Meena लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2021 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने 130 अभियुक्तों के खिलाफ गंगापुरसिटी कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। गंगापुरसिटी एसीजेएम कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सभी अभियुक्तों पर आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। रीट पेपर लीक मामले के मुख्य अभियुक्त रामकृपाल मीणा और राजूराम ईराम सहित 11 अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 201, 120बी, राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा 4/6, 6ए और आईटी एक्ट की धारा-72 के तहत आपराधिक आरोप तय किए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि अन्य अभियुक्तों को 19 अक्टूबर तक कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए गए हैं। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि रीट पेपर लीक मामले के 131 आरोपियों के खिलाफ अब तक कुल 9 आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए जा चुके हैं। उनका यह भी कहना है कि अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी जांच जारी है।

विशेष लोक अभियोजक भंवर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी रामकृपाल मीणा, राजूराम ईराम, उदाराम, प्रदीप पाराशर और शैतान सिंह ने मिलीभगत कर पेपर लीक किया था। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर 2021 की रात को परीक्षा के द्वितीय लेवल का पेपर ट्रकों में आया था। शिक्षा संकुल में पेपर उतारते समय रिजर्व बंडल में से पेपर निकाला गया और दूसरे आरोपियों को 5 करोड़ में बेचा गया। इसके बाद अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाया गया था।

Prem Narayan Meena

लेखक के बारे में

Prem Narayan Meena
रंगीले राजस्थान के हर रंग पर नजर रखने वाले प्रेम नारायण मीना का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है। भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से पत्रकारिता में एमए करने वाले प्रेम लाइव हिन्दुस्तान से पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया और न्यूज 18 राजस्थान जैसे संस्थानों में सेवा दे चुके हैं। राजस्थान की राजनीति, अपराध, खेल, संस्कृति समेत सभी खबरों और घटनाक्रम के विश्लेषण में उनकी विशेष पकड़ है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।