Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Rajasthan's Alwar Bomb like object found police called bomb squad and ATS
अलवर: रिहायशी इलाके में मिली टाइमर लगी ‘बमनुमा’ वस्तु, मचा हड़कंप

अलवर: रिहायशी इलाके में मिली टाइमर लगी ‘बमनुमा’ वस्तु, मचा हड़कंप

संक्षेप:

पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और एहतियात के तौर पर संदिग्ध वस्तु को तुरंत शहर से लगभग साढ़े छह किलोमीटर दूर जयसमंद बांध के पास एक सुनसान स्थान पर रखा दिया।

Jan 12, 2026 03:11 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजस्थान के अलवर शहर के विवेकानंद नगर सेक्टर-4 में सोमवार सुबह टाइमर लगी बमनुमा वस्तु से मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक बमनुमा वस्तु एक रिहायशी इलाके में स्थित एक घर के पास मिली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही जयपुर से आतंकवाद विरोधी दस्ते और बम निरोधक दस्ता बुला लिया गया है जो कि संदिग्ध वस्तु की जांच करेगी। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध वस्तु अरावली विहार क्षेत्र के विवेकानंद नगर सेक्टर-4 में देखी गई। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और एहतियात के तौर पर संदिग्ध वस्तु को आनन-फानन में शहर से लगभग साढ़े छह किलोमीटर दूर जयसमंद बांध के पास एक सुनसान स्थान पर रखा दिया।

पुलिस ने बताया कि बांध के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है और लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। पुलिस संदिग्ध वस्तु पर लगातार नजर रखे हुए हैं। पुलिस को सुबह कंट्रोल रूम के जरिए बमनुमा वस्तु की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत रिहायशी इलाके में पहुंची और वस्तु को चेक किया। पुलिस को संदेह हुआ और इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई। इस दौरान पुलिस ने आस-पास एकत्रित हुए लोगों को दूर हटाया।

ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट को बम से उड़ान की धमकी, ईमेल से मच गया हड़कंप
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की हिमाकत; प्रेशर बम धमाका, चपेट में मासूम

अरावली विहार थाना के उप निरीक्षक भगवान सिंह ने मामले पर कहा कि ‘पुलिस को सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी। बाबू सिंह के मकान के पास लोगों ने संदिग्ध सामान देखा था। इसके बाद उसे एक प्लॉट में रख दिया गया था।’

पुलिस संदिग्ध वस्तु पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बमनुमा वस्तु में टाइमर लगा हुआ है और साथ में कुछ पदार्थ भी है। आपको बता दें कि पुलिस संदिग्ध वस्तु को ऐसे इलाके में लेकर पहुंची है जहां आस-पास कोई आबादी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है और ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये संदिग्ध वस्तु किसकी है और इसके पीछे किसका हाथ है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।