'रिजर्वेशन से डायरेक्टर बने हो', मीटिंग में जूनियर पुलिसकर्मी ने सीनियर को टोका; एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
5 मार्च को पुलिस हेडक्वार्टर में एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (साइबर क्राइम एंड टेक्नीकल सर्विसेज) वीके सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी जिसमें टेलीकम्युनिकेशन्स डिपार्टमेंट के कई सीनियर पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

राजस्थान में एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर जूनियर पुलिसकर्मी द्वारा जातिसूचक टिप्पणी करने पर केस दर्ज करवाया है। पुलिसकर्मी का आरोप है कि एक मीटिंग के दौरान जूनियर ने उनपर जातिसूचक टिप्पणी की। यही नहीं उनका कहना है कि मीटिंग के दौरान उन्हें लगातार नीचा दिखाया गया। बार-बार मना करने के बावजूद भी जातिसूचक टिप्पणी की गई जिससे उन्हें गहरा आघात लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोप सही पाने जाने पर जूनियर पुलिस कर्मी पर एक्शन भी लिया जा सकता है।
ज्योति नगर एसएचओ संतारा मीणा ने रविवार को बताया कि 'पुलिस टेलीकम्युनिकेशन्स निदेशक दौलतराम अटल की शिकायत पर एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत शुक्रवार को एसपी टेलीकम्युनिकेशन्स नीतू बुगालिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।'
मीटिंग में कई सीनियर पुलिस अधिकारी मौजूद थे
दरअसल 5 मार्च को पुलिस हेडक्वार्टर में एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (साइबर क्राइम एंड टेक्नीकल सर्विसेज) वीके सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी जिसमें टेलीकम्युनिकेशन्स डिपार्टमेंट के कई सीनियर पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इसी मीटिंग में अटल और नीतू बुगालिया भी मौजूद थे।
प्रेजेंटेशन के दौरान बार-बार बाधा डाली
शिकायतकर्ता अटल ने बताया कि मीटिंग के दौरान जब वे प्रेजेंटेशन दे रहे थे, तभी नीतू बुगालिया ने उन्हें बीच में टोका और कहा कि वे आरक्षण के कारण निदेशक बने हैं। उनका आरोप है कि बुगालिया ने प्रेजेंटेशन के दौरान बार-बार बाधा भी डाली।
बैठक से बाहर जाने के लिए कह दिया
अटल ने बताया, 'मैंने उनसे ऐसी टिप्पणी न करने को कहा और एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी, लेकिन वे प्रेजेंटेशन के दौरान लगातार रुकावट डालती रहीं, जिसके बाद एडीजी ने उन्हें बैठक से बाहर जाने के लिए कह दिया।'
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग


