कमरों से 41 लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया, राजस्थान में स्पा सेंटर्स पर बड़ा ऐक्शन
थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि शहर में कई दिनों से स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। भिवाड़ी एसपी ब्रजेश उपाध्याय के निर्देशन में लगातार छापेमारी की जा रही है।

राजस्थान के खैरथल जिले की भिवाड़ी पुलिस अवैध स्पा सेंटर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। ये कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही जिसमें सोमवार शाम करीब 5 बजे शहर के कृष्णा स्क्वायर मॉल और सेंट्रल मार्केट में छापेमारी की गई। इस दौरान 6 महिलाओं सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई अब भी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि शहर में कई दिनों से स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। भिवाड़ी एसपी ब्रजेश उपाध्याय के निर्देशन में लगातार छापेमारी की जा रही है। रविवार को हुई पहली कार्रवाई में 27 महिलाओं और 6 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि सोमवार को 6 महिलाओं और 2 युवकों को हिरासत में लिया गया।
सोसाइटियों और किराए के कमरों पर भी नजर
थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि अब केवल शॉपिंग मॉल और कॉम्प्लेक्स में चल रहे स्पा सेंटरों तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। सोसाइटियों में किराए के कमरों में चल रही अवैध गतिविधियों पर भी सख्ती की जाएगी। स्पा सेंटरों में काम करने वाली महिलाओं और उनके संचालकों के आवासों पर भी छापेमारी की जाएगी। साथ ही ऐसे लोगों को मकान किराए पर देने वाले मालिकों की भी जांच की जाएगी।
संचालकों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान
पुलिस को सबसे बड़ी शिकायत स्पा संचालकों के फरार हो जाने की है। छापेमारी की सूचना मिलते ही वे भाग जाते हैं। थानाधिकारी ने कहा, हम सभी स्पा संचालकों की पहचान कर उनके खिलाफ मामले दर्ज करेंगे और उन्हें सलाखों के पीछे भेजने की कार्रवाई करेंगे।
भिवाड़ी पुलिस का यह अभियान अवैध स्पा सेंटरों और उनसे जुड़ी अवैध गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
रिपोर्ट- हंसराज
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

