Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP आगे, कितने नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत?

लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
Follow us on Google News
share

Rajasthan Nikay Chunav Result 2026 LIVE : राजस्थान में 309 नगर निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है और अब तक घोषित परिणामों में सत्तारूढ़ भाजपा 1500 से अधिक वार्डों में जीत के साथ सबसे आगे हो गई है।

Rajasthan Nikay Chunav Result 2026 LIVE
राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट 2026 लाइव

Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान में 309 नगर निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव के नतीजे अब सामने आने लगे हैं। अब तक 3657 वार्डों के नतीजे अब तक घोषित हो चुके हैं, जिनमें से 1502 वार्डों में BJP ने जीत दर्ज की है, जबकि 725 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। इस बार निकायों में चुनावों में 38,889 उम्मीदवारों अपनी किस्मत आजमाई थी। राज्य के 10 नगर निगमों, 47 नगर परिषद एवं 252 नगरपालिकाओं के लिए इस बार दो चरणों में गत 9 और 11 सितंबर को वोट डाले गए थे। दोनों चरणों में 10 हजार 167 वार्डों के लिए मतदान हुआ, जबकि 77 वार्डों में सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना अधिकृत प्रवेश पत्र के किसी को भी मतगणना केंद्र में प्रवेश की इजाजत नहीं है।

UPDATE

11:41 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE: राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में भाजपा ने 4,179 वार्ड में जीत दर्ज की है। भाजपा ने राज्य के 10 नगर निगम में से 4 में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं कांग्रेस ने 3,613 वार्ड जीते हैं।

11:11 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE: अब तक जारी 10 हजार 235 वार्ड चुनाव नतीजों में भाजपा ने 4179 वार्ड सीटें जीत ली हैं। वहीं कांग्रेस ने 3613 वार्ड सीटों पर विजय हासिल की है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) 63, आम आदमी पार्टी (आप) 42, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 38, बसपा 19, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) 8 और 2273 निर्दल प्रत्याशी विजयी रहे हैं।

10:41 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में निर्दलीयों का जलवा रहा। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 65 में से 36 वार्ड सीटें जीतीं। भाजपा ने 20 वार्ड सीटें जबकि कांग्रेस ने 7 वार्ड सीटों पर चुनाव जीता। बसपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने एक-एक वार्ड में जीत दर्ज की।

10:01 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा ने 4,179 वार्ड में जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस ने 3,613 वार्ड जीते। भाजपा ने राज्य के 10 नगर निगमों में से 4 में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

8:41 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : भाजपा ने उदयपुर नगर निगम में 53 वार्ड सीटों पर और 70 सदस्यीय भीलवाड़ा नगर निगम में 45 सीटों पर जबकि 100 सदस्यीय कोटा नगर निगम में 53 वार्डों में जीत दर्ज की है।

8:01 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के अब तक घोषित 10,210 वार्ड के परिणामों में भाजपा ने 4,171 सीटें जीत ली हैं जबकि कांग्रेस ने 3,597 सीटों पर विजय पाई है।

7:01 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस इस नगर परिषद की 25 में से 18 वार्ड सीटों पर जीत गई है। इलाके को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता है। हालांकि भाजपा को झालरापाटन नगर पालिका में बहुमत मिला है। उसे 20 में से 11 वार्ड में जीत मिली है।

6:01 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : कोटा निकाय चुनाव के नतीजों की बात करें तो 100 में से 55 वार्डों में भाजपा ने जीत की दर्ज की है। कांग्रेस को 35 सीटें जबकि 4 निर्दलीय भी जीते हैं।

5:03 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : सांगानेर के 9 नगर निकाय BJP ने दर्ज की जीत।

4:33 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। 120 वार्डों के नतीजे घोषित किए गए, जिनमें BJP ने 63 वार्डों में जीत हासिल की जबकि कांग्रेस ने 44 वार्डों में जीत दर्ज की। अन्य पार्टियों और उम्मीदवारों ने 13 वार्डों में जीत हासिल की है।

4:10 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड संख्या-13 से भाजपा के उम्मीदवार कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिला। कांग्रेस उम्मीदवार हिना खानम ने 376 वोट लेकर चुनाव जीता। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार राशिद खान को 195 वोट मिले।

3:50 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : कोटपूतली बहरोड

कुल निकाय 8

नगर परिषद दो और नगर पालिका 6

नगर परिषद 2 (कोटपूतली एवं बहरोड)

नगर पालिका 6 (नीमराना,बानसूर,बड़ौद,मांढ़ण,पावटा- प्रागपुरा,विराटनगर)

जिला कोटपूतली बहरोड

नगर परिषद कोटपूतली

कुल वार्ड- 60

भाजपा-19

कांग्रेस-13

अन्य-28

नगर परिषद बहरोड

कुल वार्ड 55

बीजेपी 19

कांग्रेस 06

निर्दलीय 30

नगर पालिका मांढ़ण

भाजपा -05

कांग्रेस -01

निर्दलीय-14

-नगर पालिका नीमराना

कुल वार्ड 25

कांग्रेस : 07

भाजपा: 08

निर्दलीय: 10

नगर पालिका बड़ौद

कुल वार्ड 09

कांग्रेस 11

बीजेपी 05

-नगर पालिका बानसूर

कुल वार्ड 35

कांग्रेस :12

बीजेपी :06

निर्दलीय :17

-नगर पालिका पावटा- प्रागपुरा

कुल वार्ड 45

कांग्रेस:22

भाजपा:16

निर्दलीय:07

-नगर पालिका विराटनगर

कुल वार्ड:25,

कांग्रेस:13 सीटें

भाजपा:10 सीटें

निर्दलीय:02 सीटें

3:25 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : चित्तौड़गढ़ के निगम चुनाव में BJP ने 32 वार्डों में से 24 सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस को 4 और निर्दलीयों को भी 4 सीटें मिली हैं।

3:10 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : अलवर नगर निगम चुनाव के नतीजों में BJP ने जीते 28 वार्ड।

2:50 PM : जयपुर नगर निगम के 57 वार्डों में, कांग्रेस ने 40 वार्डों में तथा अन्य ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की है।

2:10 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : जयपुर नगर निगम के 108 वार्डों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की मतगणना जारी है। उपलब्ध परिणामों के अनुसार अब तक 108 वार्डों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

1:58 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : जनता ने सुशासन को जनादेश दिया : झाबर सिंह खर्रा

राजस्थान निकाय चुनावों पर राज्य के मंत्री झाबर सिंह खर्रा कहा कि प्रदेश के उन करोड़ों मतदाताओं का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सुशासन देने के लिए अपना जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार के 31 महीनों के दौरान राज्य के विकास, समस्याओं के समाधान और पानी-बिजली, कानून-व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर तेजी से काम हुआ और विकास को जिस गति से आगे बढ़ाया गया है।

1:45 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : फलौदी में भी खिला BJP का कमल

राजस्थान नगर निकाय चुनाव के तहत फलौदी नगर परिषद के सभी 40 वार्डों की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा जहां 20 वार्डों से जीती है, वहीं कांग्रेस 13 वार्डों में विजयी रही है। 7 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गई हैं।

1:20 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : अलवर में BJP 23 तो कांग्रेस 16 वार्डों में जीती

राजस्थान निकाय चुनाव के तहत अलवर के 65 में से 50 वार्डों के नतीजे अब तक घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने यहां 23 और कांग्रेस ने 16 वार्डों में दर्ज की जीत की है।

1:10 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान से AAP को मिली बड़ी खुशखबरी

राजस्थान निकाय चुनाव के तहत बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी ने चौंकाया है। यहां 60 वार्डों में से 31 वार्ड जीतकर पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस ने 18, भाजपा ने 9 और निर्दलीयों ने 2 वार्ड जीते हैं।

1:05 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : ‘जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के PA की हार’

जोधपुर नगर निगम चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरधारी सिंह केतु ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, “यह जीत जनता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और जोधपुर के जिला अध्यक्ष की है। यह जीत उन सभी कांग्रेस नेताओं की है, जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मेरा समर्थन किया। मेरे सामने भारत के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत खड़े थे। टिकट उनके पीए को दिया गया था और शेखावत ने मुझे हराने के लिए पहली बार हर गली और हर कोने का दौरा किया, लेकिन जनता ने अपने स्थानीय बेटे को आशीर्वाद दिया और मुझे भारी जीत दिलाई।”

12:50 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : सिरोही-आबू में BJP का दबदबा

राजस्थान नगर निकाय चुनाव के तहत सिरोही-आबू नगर निकाय चुनाव में 8 सीटों पर भाजपा की जीत मिली है। कांग्रेस को 4, RLP को 1 और निर्दलीयों को 2 सीटें मिलीं हैं।

12:40 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : नाथद्वारा में भाजपा और देवगढ़ में कांग्रेस की जीत

राजस्थान की नाथद्वारा नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी को विजय मिली है तो देवगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

12:25 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : कपासन के 13 वार्डों में कांग्रेस की जीत

राजस्थान नगर निकाय चुनाव के तहत कपासन में 25 वार्डों में से कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है

12:05 PM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : आकोला में भी चला कांग्रेस का जादू

राजस्थान निकाय चुनाव में आकोला नगर पालिका के 20 वार्डों में कांग्रेस ने 12 पर जीत दर्ज की है, जबकि 7 सीटों पर भाजपा को विजय मिली है और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई।

11:50 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : जयपुर में 121 वोट से जीता कांग्रेस प्रत्याशी

राजस्थान निकाय चुनाव में जयपुर नगर निगम चुनाव के वार्ड 21 से जीत के बाद कांग्रेस उम्मीदवार राकेश कुमार लता ने कहा, "मैंने BJP के पूर्व चेयरमैन और जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह चौहान को 127 वोटों से हराया। यह चुनाव हमारे भाईचारे और लोगों के लिए था। पार्षद बनने के बाद मैं बेहतर काम करूंगा।"

जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 21 से जीत के बाद कांग्रेस उम्मीदवार राकेश कुमार लता ने यह बात कही।

11:45 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : कांग्रेस ने चुनाव परिणाम पर क्या कहा

राजस्थान निकाय चुनाव पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, ''इसमें कोई शक नहीं है कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को वोट मिल रहे हैं, बीजेपी को भी वोट मिल रहे हैं। मुझे लगता है कि अभी जो वोटिंग ट्रेंड हम देख रहे हैं वो बहुत शुरुआती हैं और कांग्रेस पार्टी जयपुर में बहुत अच्छा जनादेश लेकर आ रही है, लेकिन बेईमानी हो रही है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कल जयपुर के कलेक्टर को फोन किया और कहा कि जहां भी कुछ वोटों से जीत या हार हो, वहां बीजेपी को जिताएं... दादागिरी नहीं चलेगी. जयपुर में किसी भी तरह की गड़बड़ी चाहते हैं, अगर अधिकारी सहमत हैं तो ठीक है, अन्यथा किसी भी टकराव के लिए भाजपा जिम्मेदार होगी।”

11:35 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : जयपुर में मतणना के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

राजस्थान निकाय चुनाव की मतगणना के बीच जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कहा कि मतगणना के लिए हमने यहां अलग इंतजाम किए हैं और चल रहे गणेश मेले के लिए भी अलग इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी और एडिशनल सीपी रैंक के अधिकारी दोनों जगहों की निगरानी कर रहे हैं। मैं खुद भी दौरा कर रहा हूं, इसलिए इंतजाम पुख्ता हैं।

11:25 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : वामनवास में कांग्रेस की लहर

राजस्थान निकाय चुनाव के तहत वामनवास नगरपालिका में कांग्रेस ने 9 सीटें जीत ली हैं। भाजपा को यहां 7 सीटों पर और निर्दलीयों को 4 सीटों पर विजय मिली है।

11:00 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : कांग्रेस अब तक 380 वार्डों में विजयी

राजस्थान निकाय चुनाव के अब तक के आए नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के 380 वार्डों में जीत दर्ज की है।

10:48 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : महुवा वार्ड 6 और 8 से BJP की विजय

राजस्थान निकाय चुनाव के तहत महुवा वार्ड 6 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भूपेंद्र महावर, वार्ड 8 से प्रेम महावर ने विजय का परचम लहरा दिया है। वहीं वार्ड 7 से निर्दलीय सुलोचना देवी जीत गई हैं।

10:38 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : जोधपुर में पिंकी की जीत से समर्थकों में खुशी

राजस्थान निकाय चुनाव के तहत जोधपुर में भाजपा उम्मीदवार पिंकी देवी ने शानदार जीत दर्ज की है, जिससे समर्थकों में खुशी की लहर है।

10:38 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : झालावाड़ में भाजपा को झटका

राजस्थान निकाय चुनाव में वसुंधरा राजे के गढ़ माने जाने वाले झालावाड़ में भगवा पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

10:20 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : 1502 वार्डों में BJP की बंपर जीत

राजस्थान निकाय चुनाव के 3657 वार्डों के नतीजे अब तक घोषित हो चुके हैं। 1502 वार्डों में BJP ने जीत दर्ज की है, जबकि 725 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं।

10:15 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में दौसा के वार्ड संख्या 1 से BSP प्रत्याशी विजयी रहा, वहीं 13 वार्डों में निर्दलीयों ने अपनी जीत का परचम लहराया है।

10:13 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 11, 31, 41, 111, 121 और 122 में BJP प्रत्याशी जीत गए हैं, जबकि अन्य वार्डों में वोटों की गिनती अभी जारी है

10:10 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में टोडारायसिंह के वार्ड संख्या 6, 7,8, 9, और 10 में BJP की शानदार जीत।

9:57 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : बीगोद के वार्ड संख्या -1 से कांग्रेस प्रत्याशी मन्नू गुर्जर ने अपनी जीत का परचम लहराया है।

9:52 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : बेगूं के वार्ड 5 से निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गा बाई चुनाव जीत गई हैं।

9:50 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : बांसवाड़ा के वार्ड संख्या 10 से भाजपा के हेमंत जीते।

9:42 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : उदयपुर के वार्ड संख्या 33 से भाजपा उम्मीदवार जतिन चुनाव जीते।

9:36 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : भरतपुर नगर निगम चुनाव के वार्ड 3 से निर्दलीय प्रत्याशी आकाश निराला ने जीत दर्ज की है।

9:26 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान नगर निकाय चुनाव में बाड़मेर के वार्ड संख्या 8, 9, 10 और 13 में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

9:21 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में मंडार के वार्ड-1 से निर्दलीय और वार्ड-2 से भी भाजपा चुनाव जीत गई है।

9:18 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के तहत उदयपुर के वार्ड 33 से भाजपा ने जीत का परचम लहराया है।

9:15 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में बांसवाड़ा के वार्ड संख्या 4 से भाजपा के दिनेश जीते।

9:10 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ वार्ड संख्या 5 से भाजपा प्रत्याशी दिनेश गवारिया विजयी रहे।

9:04 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में बेगूं के वार्ड संख्या 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

9:00 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : भाजपा ने बाड़मेर के वार्ड 4 पर भी अपनी जीत का परचम लहरा दिया है |

8:55 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में राजसमंद के वार्ड-6 से भाजपा प्रत्याशी अनीता विजयी रहीं।

8:50 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के तहत महुवा में वार्ड संख्या 4 से निर्दलीय उम्मीदवर सुरेश चुनाव जीत गए हैं।

8:45 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के तहत महुवा में वार्ड संख्या 2 से निर्दलीय द्रोपती चुनाव जीत गई हैं।

8:40 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : उदयपुर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष की पत्नी पूनम राठौड़ जीतीं।

8:30 AM Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के तहत महुवा के वार्ड नंबर-1 से भाजपा प्रत्याशी राधा चुनाव जीत गई हैं।

8:20 AM Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के तहत चौहटन के वार्ड 5 से निर्दलीय प्रत्याशी गुलाब सिंह ने जीत दर्ज कर ली है।

8:10 AM Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के तहत बाड़मेर नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 में BJP ने जीत दर्ज कर ली है।

8:05 AM Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान में सुबह 8 बजे से EVM के वोटों की गिनती जारी है। हजारों प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज सामने आएगा। भाजपा-कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों की नजरें नतीजों पर टिकी हैं।

8:-0 AM Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान में 10 नगर निगमों और 252 नगर पालिकाओं समेत सभी 309 नगय निकायों में 10 हजार 167 वार्डों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है।

Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आने पर लोगों को भ्रमित कर चुनाव जीत गए और पिछले ढाई सालों में काम किया नहीं और बेरोजगारी बढ़ रही है, पानी-बिजली की समस्या और अपराध बढ़ रहे हैं तथा विकास के काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम आने वाला है और इसमें भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और न्यायालय के आदेश के कारण जल्द ही पंचायत चुनाव कराने पड़ेगे और वहां भी इनका सूपड़ा साफ होने वाला है।

Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा की सरकार होने के बावजूद बाड़ेबंदी की जा रही है। उम्मीदवारों को भाजपा के लोग बाड़ेबंदी में ले जा रहे हैं, निर्देलीय प्रत्याशियों को डराया जा रहा है। डोटासरा ने कहा कि अगर ढाई साल में काम किया होता तो आज बाड़ेबंदी की जरूरत नहीं पड़ती है।

Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश सरकार पर ढाई साल में काम नहीं कराने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि सोमवार को आने वाले नगरीय निकाय परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सूपड़ा साफ हो जाएगा। डोटासरा ने कहा कि भाजपा को अपने ही लोगों पर विश्वास नहीं है। तानाशाही की जा रही है और खरीद फरोख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनता यह सब देख रही है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा आगे, कितने नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत?