राजस्थान के मौसम पर बड़ा अपडेट, आज इन 10 जिलों में होगी भारी बारिश; ओले का भी अलर्ट

Mar 15, 2026 02:35 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share

राजस्थान के 10 जिलों में मौसम बदल गया है। यहां लगातार बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। 

राजस्थान के मौसम पर बड़ा अपडेट, आज इन 10 जिलों में होगी भारी बारिश; ओले का भी अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ ही ओले गिरने की भी संभावना जताई है। आइए जानते हैं पूरे राजस्थान के मौसम का हाल।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के 10 जिलों में रविवार को बारिश की शुरुआत हो गई है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 18 मार्च को एक बार फिर से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च को एक बार फिर से बारिश और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को राजस्थान के 10 जिलों में बारिश शुरू हो गई है। राजस्थान के कोटा, जोधपुर, जयपुर और अलवर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। इस दौरान तेज बारिश और हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण गर्मी की शुरुआत हो गई थी, लेकिन रविवार को बारिश होने से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिली है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है।

18 को फिर बदल जाएगा मौसम

राजस्थान के कई जिलों में रविवार को बारिश और तेज हवाओं का दौर दिनभर चलेगा। इसके बाद 16 मार्च से राजस्थान का मौसम फिर बदल जाएगा। इस दौरान 16 और 17 मार्च को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। 18 मार्च को एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। 18 मार्च को राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।