Hindi Newsराजस्थान न्यूज़rajasthan kota student girl dead body found inside hotel room murder or suicide family doubts
सुसाइड या मर्डर? कोटा में होटल के कमरे में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

सुसाइड या मर्डर? कोटा में होटल के कमरे में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

संक्षेप: जब चेक आउट का समय आया तो होटल के स्टाफ ने रूम का गेट खटखटाया,लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई आवाज नहीं आई तो होटल स्टाफ को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड़कर देखा तो छात्रा लटकी हुई मिली।

Sun, 12 Oct 2025 12:27 PMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, कोटा
share Share
Follow Us on

शिक्षा नगरी कोटा में एक होटल के अंदर छात्रा का लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। साथ ही छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस का कहना है की तलाशी के दौरान फिलहाल छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नयापुरा थाना एएसआई कृष्ण गोपाल ने बताया कि इलाके में बने एक होटल से सूचना मिली थी की एक लड़की ने होटल में रूम लिया था। जब चेक आउट का समय आया तो होटल के स्टाफ ने रूम का गेट खटखटाया,लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई आवाज नहीं आई तो होटल स्टाफ को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड़कर देखा तो छात्रा लटकी हुई मिली। जिसे नीचे उतार कर महिला कांस्टेबल की मदद से तलाशी ली गई। उसके पास आईडी मिली जिससे की पहचान बारां जिले के केलवाड़ा निवासी प्रीति के रूप में हुई। छात्रा यहां पर बस के माध्यम से पहुंची थी।

घटना की सूचना के बाद कोटा पहुंचे छात्रा के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। छात्रा के चाचा का कहना है कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। छात्रा महात्मा गांधी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। वह अपने घर से स्कूल जाने की कहकर निकली थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। कई जगह पर उसको तलाश भी किया। इतने में सूचना मिली कि वह होटल के कमरे में मिली है। छात्रा के परिजनों ने न्यायिक जांच की मांग की है।

रिपोर्ट- योगेंद्र महावर

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।