भट्टी जैसा जल रहा राजस्थान! भीषण हीटवेव का यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी, कब होगी बारिश?

लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
Follow us on Google News
share

Rajasthan Weather Imd Update: अब समझिए आने वाले चार-पांच दिन कैसे रहेंगे? लाइव हिन्दुस्तान आपको बताएगा, आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार हैं या ऐसे ही सूरज की तपिश में दिन-रात बिताने होंगे। साथ ही जानिए किन-किन इलाकों के लिए यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भट्टी जैसा जल रहा राजस्थान! भीषण हीटवेव का यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी, कब होगी बारिश?

Rajasthan Weather Imd Update: राजस्थान भट्टी की तरह तप रहा है। जैसलमेर, फलौदी, अलवर, पिलानी, चित्तौड़गढ़, बाड़मेड़, बीकानेर जैसे इलाकों का हाल बेहद खराब है। यहां तापमान या तो 45 डिग्री पार कर गया है, या फिर पहुंचने की कगार पर है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में जहां-तहां बीते 24 घंटे के अंदर हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली है। लेकिन हीट वेव, गर्म रातें और धूल भरी गर्म हवाओं ने राजस्थान को गर्म भट्टी में तब्दील कर रखा है, जहां हल्की-फुल्की बारिश का कोई भी असर देखने को नहीं मिल रहा है। अब समझिए आने वाले चार-पांच दिन कैसे रहेंगे? लाइव हिन्दुस्तान आपको बताएगा, आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार हैं या ऐसे ही सूरज की तपिश में दिन-रात बिताने होंगे। साथ ही जानिए किन-किन इलाकों के लिए यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

  • चलेगी भीषण हीट वेव- 47 डिग्री छूएगा पारा, जानिए कब

आने वाले दिनों के मौसम की बात करें, तो हालात बेहतर होने की आशंका नहीं के बराबर है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले 3-4 दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूलभरी हवाएं चलेंगी। तापमान में 2-3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 26-27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव चलने की आशंका है।

  • 28-29 मई के बीच तेज आंधी, बारिश के भी आसार

मौसम विभाग ने कुछ राहत भरे संकेत भी दिए हैं। बताया गया है- एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28-29 मई से राज्य के कुछ भागों में तेज आंधी चलने की आशंका है। इस दौरान हवाओं की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही राहत की बात यह है कि इसी दौरान कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। इसके असर से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। आने वाली जून के शुरुआती दिनों में आंधी-बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगी।

  • आज इन इलाकों में हो सकती बारिश, 20-25 मई का हाल?

आज की बात करें तो पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 25 मई से 30 मई के बीच लगभग पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

  • हीटवेव का यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें लोकेशन

राजस्थान के इन जिलों में 24-28 मई के लिए हीट वेव (उष्ण लहर) का यलो-औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यलो अलर्ट वाले इलाकों के नाम हैं- अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, डींग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाई-माधौपुर, बालोतरा, बाड़मेर, चुरू, हनुमानगढ़, जालौर, जोधपुर, श्रीगंगानर। वहीं कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इनके नाम हैं- बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी।

राज्य के सबसे गर्म-ठंडे इलाके कौन

सबसे पहले आपको बीते 24 घंटों का हाल बताते हैं। पूरे राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान वाला इलाका रहा, जैसलमेर। यहां 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं आपको जानकर ठंडक भरा एहसास होगा कि इसी राजस्थान का एक इलाका ऐसा भी है, जहां न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जानिए 24 घंटों में कहां हुई है बारिश

अब अगर राज्य के बारिश वाले इलाकों की बात करें तो पूर्वी राजस्थान के अलवर में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिली है। वहीं पश्चिमी राजस्थान की बात करें, तो श्री गंगानगर तहसील और श्री गंगानगर में जहां-तहां बारिश हुई है। आपको बता दें कि बारिश की मात्रा 0.6 मिलीमीटर से 1.5 मिलीमीटर के बीच रही है।

  • बीते 24 घंटे के अन्य सबसे गर्म इलाके

अजमेर- 41.6, भीलवाड़ा- 42.3, वनस्थली- 44.1, जयपुर- 42.6, पिलानी- 44.2, कोटा- 43.8, चित्तौड़गढ़- 44, बाड़मेर- 45.1, जैसलमेर- 45.9, फलौदी- 45, बीकानेर- 44.9, श्रीगंगानगर- 44.6, फतेहपुर- 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।