
600 KM दूर से आई थी शादी के इरादे से, दोस्त के ही हाथों गंवा बैठी जान; राजस्थान में सनसनीखेज घटना
राजस्थान में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेसबुक पर सरकारी टीचर की दोस्त बनी एक महिला 600 किलोमीटर का सफर तय कर उसे शादी के लिए राजी करने आई थी। महिला ने जब टीचर के परिवार को दोनों के रिश्ते के बारे में बताया तो वह नाराज हो गया। उसने महिला की हत्या कर दी।
राजस्थान में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेसबुक पर सरकारी टीचर की दोस्त बनी एक महिला 600 किलोमीटर का सफर तय कर उसे शादी के लिए राजी करने आई थी। महिला ने जब टीचर के परिवार को दोनों के रिश्ते के बारे में बताया तो वह नाराज हो गया। इस बात को लेकर उसने महिला की हत्या कर दी।
राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को एक महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फेसबुक पर दोस्त बनी महिला उससे मिलने के लिए लगभग 600 किलोमीटर का सफर तय करके आई थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार मीणा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि शिक्षक की पहचान 38 साल के मनाराम के रूप में हुई है। उसने अपने घर में लोहे की रॉड से हमला कर 37 साल की मुकेश कुमारी की कथित तौर पर हत्या कर दी। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए उसके शव को अपनी ही कार की चालक सीट पर रख दिया।
मानाराम ने अक्टूबर 2024 में फेसबुक पर उस महिला से दोस्ती की थी। तब से राजस्थान के झुंझुनू में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के रूप में काम करने वाली मुकेश कुमारी अक्सर मानाराम से मिलने आती थी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, वह एक दशक पहले अपने पति से अलग हो गई थी और मानाराम के साथ घर बसाना चाहती थी।
पीटीआई के अनुसार, वह 10 सितंबर को उनके आवास पर पहुंची थीं और तब से वहीं रह रही थीं। मानाराम और मुकेश कुमारी के बीच हत्या से एक दिन पहले विवाद हुआ था। मुकेश कुमारी बाड़मेर में मानाराम के गांव गई और वहां के लोगों से रास्ता पूछते हुए उसके घर पहुंच गई।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश कुमारी ने मनाराम के घर पहुंचकर उसके परिवार को अपने रिश्ते के बारे में बताया, जिससे मनाराम नाराज हो गया। इसके बाद, पुलिस को बुलाया गया और दोनों के बीच मामला सुलझाने के लिए काउंसलिंग की गई।
मानाराम ने मुकेश कुमारी से कहा कि वह इस मामले पर बात करेगा। अगले दिन आरोपी ने मुकेश कुमारी को उसके घर पर लोहे की रॉड से मारा और उसकी लाश अपनी कार में रखकर शिव नगर में खड़ी करके वापस आकर सो गया।
एसपी मीणा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि महिला का शव रीको थाना क्षेत्र के शिव नगर में खड़ी एक कार में मिला। जांच से पता चला कि महिला की मौत के समय मानाराम और मुकेश दोनों के फ़ोन लोकेशन एक ही जगह पर थे। इससे वे आरोपी तक पहुंच गए।





